कांडी : कांडी बाजार में गुरुवार को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने बाजार क्षेत्र में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। कांडी में खाता संख्या 234 पलौट संख्या 374 कुल रकबा 0.78 डिसमिल बाजार के नाम पर दर्ज है।
इस जमीन पर बाजार के ही रुस्तम खान, मुर्तजा अंसारी, मुरली शाह, सीकेश्वर शाह, राजू सोनी, अनिल सोनी, जगनारायण शाह, विजय प्रसाद, दिनेश प्रसाद, गोपाल सोनी, मुकेश कुमार, रामप्रवेश मेहता, गरीबा शाह, जाखू खान, रामनाथ शाह, प्रमोद शाह, सुन्दर शाह सहित कुल 28 लोगों ने अवैध रूप से झुगी झोपड़ी लगाकर दुकान खोल लिया था। कई लोगों ने इनकी शिकायत अनेकों बार पदाधिकारियों से की थी।
अतिक्रमणयुक्त भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने को लेकर मामला कई वर्षों से चल रहा था।
इस प्रकार की गम्भीर मामले को देखते हुए सीओ जोहन टुडू ,मंझिआंव सीआई राजेंद्र झा एवं थाना प्रभारी नीतीश कुमार के अथक प्रयास से 17 दिसंबर 2020 दिन गुरुवार को कांडी बाजार के कुल 78 डिसमिल भूमि से 41 डिसमिल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
वहीं सीओ जोहन टुडू द्वारा बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का नोटिस अतिक्रमणकारियों को कई बार दिया जा चुका था लेकिन कोई भी जमीन खाली करने को तैयार नहीं हुआ। अंत में मंगलवार को 24 घण्टे वाला अल्टीमेटम नोटिस देकर कहा गया कि आपलोग स्वयं जमीन खाली कर दें वरना प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा। इसपर होनेवाले खर्च की वसूली भी अतिक्रमणकारियों से की जाएगी। इसके बाद किसी पे असर हुआ तो किसी पे असर नहीं हुआ।
इसके बाद बीडीओ सह सीओ जोहन टुडू ने दंडाधिकारी नियुक्त करते हुए 24 घंटे अल्टीमेटम वाले नोटिस के बाद गुरुवार को मंझिआंव सीआई राजेंद्र झा,कांडी सीआई बी एस क्रेकेटा, अंचल अमीन धर्मदेव राम,राजस्व कर्मचारी इंदेश्वर बैठा, राजेश त्रिपाठी एवं पुलिस बलों के साथ पहुंचे और अतिक्रमण हटवा दिया। इस मौके पर आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अतिक्रमण कारियों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस बलों के समक्ष उनकी एक न चली। मौके पर सभी अंचल कर्मी प्रशासन एवं पदाधिकारी मौजूद थे।