रमना : एनएच -75 पर थाना मोड़ के समीप गुरुवार को वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य सड़क से होकर गुजरने वाली छोटी-बड़ी गाड़ियों की जांच की गई। जांच के दौरान गाड़ी के कागजात, ड्राइविग लाइसेंस, इंश्योरेंस, चालक का हेलमेट, मास्क आदि की जांच की गई। इधर वाहन जांच अभियान चलाए जाने की सूचना मिलते ही वाहन चालकों मे खलबली मच गई। कई लोग पकड़े जाने के भय से रास्ता बदल कर जाते देखें गए जबकि कई लोग अपने- अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर गायब हो गये।
इस सबंध में थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें छोटी -बड़ी 13 गाड़ियों को जब्त कर अग्रेतर करवाई की जा रही है।