बंशीधर नगर। भवनाथपुर : भारतीय जनता पार्टी के नगर व ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में गुरुवार को जमा दो उच्च विद्यालय के सभागार में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भवनाथपुर के भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा झंडोत्तोलन के उपरांत भाजपा के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर केे समक्ष पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया।
प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं, वे पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें और प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के द्वारा बताई गई बातों को ध्यान पूर्वक सुन उसका अनुसरण करके उसको अंगीभूत करने का प्रयास करें।
साथ ही समाज, पार्टी और देश हित में अपना बहुमूल्य योगदान दें। प्रशिक्षण शिविर में प्रथम वक्तव्य नितेश के द्वारा हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, दूसरा व्याख्यान मुरली श्याम सोनी के द्वारा सुरक्षा व सामर्थ के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, तीसरा व्याख्यान जवाहर पासवान के द्वारा हमारा विचार व परिवार, चौथा सुरेंद्र विश्वकर्मा के द्वारा व्यक्तित्व विकास, पांचवा व्याख्यान प्रदीप कुमार चौबे के द्वारा आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा व हमारी विचार धारा पर दिया गया।
मौके पर रघुराज पांडेय, विकास स्वदेशी, नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, अशोक सेठ, मथुरा पासवान, ओमप्रकाश गुप्ता, अश्विनी कुमार, लालमोहन यादव, लवली आनंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भवनाथपुर (गढ़वा) : भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को भाजपा मंडल भवनाथपुर के नवचयनित पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, पंचायत प्रभारियों एवं संयोजको के दो दिवशीय प्रशिक्षण का शुभारंभ टाउनशिप स्थित पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटलबिहारी वाजपेयी के चित्रों पर द्वीप प्रवज्जलन एवं माल्यार्पण कर की गई।
इस अवसर पर प्रशिक्षक इंद्रमणी जायसवाल, अविनाश पासवान, मुकेश कुमार चौबे, राजीव रंजन तिवारी एवं जिला मंत्री संतोष दुबे के द्वारा पांच सत्रों में संगठन की बारीकियों के बारे में विधिवत व्याख्यान दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव उर्फ जयप्रकाश यादव ने तथा संचालन मनोज पहाड़िया के द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भानु गुप्ता, विपिन चौबे, सुनील सिंह, राजेश चौबे, अशोक गुप्ता, दिलीप पासवान, अनिल चौबे, प्रदीप रजक, श्यामसुंदर गुप्ता, प्रदीप रजक, निरंजन पाठक, सुनील पासवान, राम पवन विश्वकर्मा, शकील अहमद, बुधन ठाकुर, राजेश सिंह, दयानंद सोनी, प्रदीप यादव, उर्मिला देवी, प्रमिला देवी, सरिता विश्वकर्मा, महेश पाल, प्यारेमुहम्मद अंसारी, ब्रजेश चौबे, अजित चौबे, मोतीलाल पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।