whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27132075
Loading...


भाजपाइयों ने प्रखंड मुख्यालयों पर धरना दे सौंपे, 5 सूत्री मांग पत्र

location_on गढ़वा access_time 16-Dec-20, 06:06 PM visibility 663
Share



भाजपाइयों ने प्रखंड मुख्यालयों पर धरना दे सौंपे, 5 सूत्री मांग पत्र


नूतन टीवी check_circle
टीम



गढ़वा : भ्रष्टाचार व धान की खरीद जैसे- पांच सूत्री जन मुद्दे को ले भाजपा का राज्यव्यापी प्रखंड मुख्यालय पर धरना कार्यक्रम आज गढ़वा जिले में पूरी तरह से सफल रहा। क्योंकि जिले के सभी प्रखंडों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिए तथा 5 सूत्री मांग पत्र राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सौंपा है। गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, गढ़वा अध्यक्ष उमेश कुमार कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को जनसमस्याओं के संबंध में अंचल पदाधिकारी, गढ़वा के माध्यम महामहिम राज्यपाल के नाम पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इस मौके पर अध्यक्ष उमेश कश्यप के अतिरिक्त भाजपा कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, जिला महामंत्री संतोष कुमार दुबे, संजय कुमार कांस्यकार, लखन प्रसाद गुप्ता, पिंकी केशरी, कैलाश कश्यप, रिन्कू तिवारी, अखिलेश तिवारी, शिव नारायण चन्द्रा आदि उपस्थित थे।
मांग पत्र में कहा गया है कि झारखण्ड में पंचायत चुनाव समय पर नही होने के कारण 15 वें वित्त की राशि पंचायत पर खर्च नही की जा रही है। साथ ही कहा गया है कि किसानों की धान खरीदी पारदर्शी से अविलंब करायी जाए। कहा गया है कि बालू घाट नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। मांग पत्र में झारखण्ड में विधि व्यवस्था ठीक करते हुए भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की गयी। साथ ही झारखण्ड में कार्यकाल पुरा होने वाले स्थानों पर नगर निकाय चुनाव अविलंब कराने की मांग की गयी है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर मंडल गढ़वा द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन गढ़वा प्रखंड में करने की मांग की गयी थी किन्तु इसका परमिशन नहीं मिलने के कारण धरना कार्यक्रम स्थगित किया गया और अंचल पदाधिकारी गढ़वा को मांग पत्र सौंपी गयी।
भंडरिया : प्रखंड कार्यालय प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी प्रखंड कमेटी के द्वारा 5 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद 5 सूत्री मांग पत्र राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपी गई। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार व्याप्त है, इसे ठीक कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसानों के धान की खरीदी के लिए अभी तक धान क्रय केंद्र नहीं खोली गई है। जिसके कारण किसान अपने धान को औने पौने दाम पर बेचने को विवश हैं। भूषण सिंह, आनंद सिंह, रूप निरंजन सिन्हा, सहित अन्य लोगों ने झारखंड के हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
नेताओं ने कहा कि सरकार बनने के पूर्व अनेक वादे किए गए थे। परंतु वर्तमान सरकार इस वादों को पूरा करने में असफल रही है। मांग पत्रों में झारखंड में पंचायत चुनाव समय पर कराने, धान की खरीदी अविलंब शुरू करने, बालु घाट की नीलामी में पारदर्शिता बरतने । राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। कार्यक्रम में बिहारी गुप्ता, विश्वनाथ सावधान, आनंदी सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। डंडई : प्रखंड मुख्यालय के सामने भारतीय जनता पार्टी डंडई मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष सह करके पंचायत के मुखिया श्रवण कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन राज्य के पांच प्रमुख मुद्दों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन कर्ताओं में विभिन्न पंचायत के मुखिया द्वारा पांच प्रमुख मुद्दों के मध्य नजर रखते हुए लोगों ने बारी-बारी से अपना मंतव्य लोगों के बीच प्रकट किए। प्रदर्शन में उपस्थित सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव के साथ-साथ काफी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं सदस्यगण उपस्थित थे। श्री बंशीधर नगर : भारतीय जनता पार्टी के नगर एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम लिखे पांच सूत्री मांगपत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार को सौंपा। मांग पत्र में बालू घाट नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, किसानों की धान खरीदी पारदर्शी तरीके से अविलंब शुरू कराने, झारखंड में कार्यकाल पूरा होने वाले स्थानों पर नगर निकाय चुनाव कराने, झारखंड में पंचायत चुनाव कराने,झारखंड में विधि व्यवस्था बहाल करते हुए भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग शामिल है।
धरना को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री विकास कुमार स्वदेशी ने कहा कि राज्य सरकार आवेश में आकर किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में धान क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। जो चिंता का विषय है। सभी किसान औने पौने दाम में धान बिचौलियों के हाथ बेचने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि अगर अभी भी सरकार किसानों के हित में धान क्रय केंद्र नहीं खोला तो भारतीय जनता पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। धरना में नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, जिला कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता, लवली आनंद,विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, विभूति भूषण चोबे, नगर मंडल महामंत्री अभय कुमार सोनी,नन्द किशोर प्रसाद, ग्रामीण महामंत्री अभिषेक चौबे, मंडल मंत्री संतोष रंजन, शैलेंद्र शुक्ला,नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज कुमार, सुधीर प्रजापति, अविनाश कुमार आनंद कमलापुरी, सोनू पांडेय, अभिषेक कुमार, राजा पांडेय, जितेंद्र कुमार, रिंकू देव, लाला पासवान, बबलू तिवारी, दानी बैठा, नंकु राम, जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मेराल : झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार बुधवार को मेराल प्रखंड कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जयसवाल की अध्यक्षता में आयोजित धरना में जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर के बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार द्विवेदी, संजय भगत, चंद्रमणि पाठक उदय कुमार चंद्रवंशी, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, इन्देश पांडे, कुंदन चंद्रवंशी, महेंद्र सिंह आदि लोगों ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जब से गठबंधन की सरकार बनी है तब से विकास कार्य अवरुद्ध हुआ है तथा भ्रष्टाचार बढ़ गई है। सरकारी योजनाओं में बिचौलिए हावी हैं तथा योजना के लाभुकों का दोहन किया जा रहा है।
आरोप लगाया कि आवास योजना में पैसा छोड़ने के लिए भी अवैध वसूली की जाती है, अंचल कर्मचारी द्वारा डिमांड सहित अन्य कार्यों के लिए मोटी रकम ली जा रही है। लोगों ने कहा कि इस तरह के भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो बाध्य होकर भारतीय जनता पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी। कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल के नाम 5 सूत्री मांग पत्र बीडीओ गौतम कुमार को सौंपा गया। सौंपे गए मांग पत्र में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग की गई ताकि 15 वे वित्त के विकास कार्य हो सके, किसानों से धान खरीदी पारदर्शी तरीके से अभिलंब शुरू करने ,बालू घाट की नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने ,,बालू को टैक्स मुक्त करने, झारखंड में कार्यकाल पूरा होने वाले स्थान पर नगर निगम चुनाव कराने तथा विधि व्यवस्था को दुरुस्त कर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांगे शामिल है।
धरना में दक्षिणी मंडल महामंत्री अमित शाह, मंत्री मंडल महामंत्री कंचन पांडे, मोहम्मद हुसैन, डॉक्टर लाल मोहन रामचंद्र प्रसाद, संदीप दुबे, मथुरा पासवान, बिंदा देवी, गीता देवी, रूपु महतो, हरेकृष्ण मेहता, रामप्रताप साह, सुखवीर महतो, रमाकांत गुप्ता आदि थे। कार्यक्रम का संचालन उतरी मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा द्वारा किया गया। बीडीओ गौतम कुमार धरना स्थल पर पहुंचकर मांग पत्र लेते हुए ससमय राज्यपाल के पास पहुंचाने का आश्वासन दिया बड़गड : स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष भाजपा के बड़गड़ मंडल इकाई द्वारा बुधवार को अपनी पांच सुत्री मांगो के समर्थन में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बजरंग गुप्ता ने की।
इस मौके पर भाजपा के बड़गड़ प्रभारी ठाकुर प्रसाद महतो मुख्य रुप से उपस्थित थे। सुबह दस बजे से अपराह्न दो बजे तक चले उक्त धरना कार्यक्रम में अपनी मांगो से संबंधित बातों को वक्ताओं ने विस्तार पुर्वक कही। वर्तमान सरकार को निशाने पर लेते हुये वक्ताओं ने कहा की राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। लोग बालु के लिये तरस रहे हैं लेकीन सरकार के लापरवाही के चलते अभी तक बालु के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा की अभी तक प्रखण्ड में धान क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। जिस कारण किसान अपने धान को बाजार में औने-पौने दाम पर बेचने को विवश हो गये हैं। उन्होंने कहा की पंचायत चुनाव सही समय पर नहीं कराया जाना सरकार की विफलता को दर्शाता है।
कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल के नाम से पांच सुत्री मांगपत्र बीडीओ बिपिन कुमार भारती को सौपा गया, साथ ही कार्रवाई की मांग की गई। इस मांगो में पंचायत चुनाव समय से करवाये जाने, धान की खरीदी शुरु करने, बालू घाट निलामी को पारदर्शी बनाने, नगर निकाय चुनाव जल्द कराने व वीधि व्यवस्था को ठीक करने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने मांगे शामिल है। इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे ओमप्रकाश, आनंद सोनी, सुरेश केशरी, रामानंद यादव, रामचंद्र सिंह, सुभाष गुप्ता, मुकेश सोनी, रंजन सोनी, परशुराम सिंह, जलील अंसारी, भदई राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे। भवनाथपुर : मंडल ईकाई के तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय भवनाथपुर में वर्तमान झारखंड सरकार के जनविरोधी एवं गलत नीतियों के खिलाफ एकदिवसीय धरना मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव की अध्यक्षता में दी गई।
मौके पर मुख्य अतिथि वक्ता भाजपा नेता बसंत यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की मंशा आम अवाम के लिए ठीक नही है। यही कारण है कि झारखंड में पंचायत चुनाव के साथ नगर निकाय का कार्यकाल समाप्त होने को है परंतु अभी तक सरकार चिरनिद्रा में सोई है, साथ ही प्रदेश में बालूघटों की जटिल नीलामी प्रक्रिया के चलते आज आमलोग तीनगुने दाम पर बालू खरीदने को विवश हैं। वहीं दलालो की चांदी है। साथ ही इस वर्ष अभी तक सरकार के द्वारा किसानों से धान खरीद शुरू नही की गई है ,जिसके कारण किसान अपनी जरूरत को पूरा करने हेतु अपनी उपज औने पौने दाम पर बेचने को विवश है। वहीं जनोपयोगी योजनाओं में भ्रष्टाचार के कारण योजनाओ का लाभ आम और जरूरतमंद लोगों को नही मिल पा रही है।
वही भाजपा नेता मनोज पहाड़िया ने कहा कि प्रखंड कर्मियों की मनमानी जनउपयोगी योजनाओं में हावी है। चाहे पीएम आवास हो, मनरेगा हो, बालविकास की योजना हो या खाद आपूर्ति विभाग की योजना सबों में लूट और कमीशनखोरी व्याप्त हैं। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को चेताते हुए कहा कि अपने अधीनस्थ कर्मियों में सुधार कराएं अन्यथा 15 दिनों के अंदर हमलोग पुनः रोषपूर्ण आंदोलन को बाध्य होंगे। कार्यक्रम में बृजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव, भानु गुप्ता, विनय कुमार चौबे, मनोज सिंह, प्यारे मोहम्मद अंसारी, शकील अहमद, दिलीप पासवान, महेश पाल, सूर्य देव रावत आदि नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर महामंत्री सुनील सिंह, उपाध्यक्ष विपिन चौबे, राकेश रवि, महेश पाल, सुनील पासवान, हलकन यादव, प्रदीप यादव, मुन्ना चौबे, उषा देवी, समोद ठाकुर, प्रदीप रजक, उदय सिंह, राधाकृष्ण राम, अरुण गुप्ता, नंदू राम, अजित चौबे, सुनील यादव समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी ने किया। कांडी : प्रदेश में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं के आलोक में पांच सूत्री मांग को लेकर भाजपा ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने की।राज्यपाल के नाम पांच सूत्री मांग पत्र बीडीओ जोहन टुडू को सौंपा गया। पांच सूत्री मांगों में प्रदेश में पंचायत चुनाव समय से नही कराने के कारण 15 वें वित्त की राशि पंचायत में खर्च नही हो पा रही है। प्रखंड में किसानों की धान की खरीद अभी तक शुरू नही की गई। लाचारी में यहां के किसान औने पौने दाम पर धान बेचना पड़ रहा है। बालू घाट नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाय।
झारखंड में नगर निकाय चुनाव समय और कराने, प्रदेश में विधि व्यवस्था ठीक करते हुए भ्रष्टाचार पर रोक लगाने आदि प्रमुख मांगे शामिल है। कार्यक्रम को भाजपा नेता विनोद प्रसाद, किसान मोर्चा के संयोजक राम लाला दुबे, हरिहरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद दुबे, संतोष सिंह, सीताराम तिवारी, राजेन्द्र पाण्डेय, सतेंद्र चौबे, महामंत्री शशिरंजन दुबे, भोला मेहता, राम लखन चंद्रवंशी, मणिकांत सिंह, कृष्णा सिंह, नरेश राम, नंदू चंद्रवंशी, सूर्यदेव मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, दुलारी देवी सुजीत कुमार दुबे, बबलू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। रमना (गढ़वा) : राज्यव्यापी कार्यक्रम के रमना मण्डल भाजपा की ओर से बुधवार को प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया।
धरना कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष बलजीत सोनी ने कहा कि हेमन्त सोरेन की नेतृत्व वाली मौजूद राज्य सरकार अब तक सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है। राज्य में अपराध और भरस्ट्राचार चरम पर है। विकास की सभी योजनाये बन्द पड़ी हुई है। झूठ बोलकर सत्ता में आयी सरकार अपने एक वर्ष के कार्यकाल में एक भी वायदे पूरे नही कर सकी है। नयी योजना शुरू करना तो दूर यह सरकार राज्य के वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगों को पेंशन तक समय पर नही दे पा रही है। कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह, रविंद्र चौधरी, राकेश विश्वकर्मा, राजेश सिंह, शंकर चन्द्रवँशी, मुख्तार अंसारी, संजय ठाकुर,अमित प्रकाश एवं सुमन गुप्ता ने सम्बोधित किया। धरना के उपरांत महामहिम राज्यपाल के नाम बीडीओ को पांच सूत्री मांग-पत्र सौप गया।
जिसमे पंचायत और कार्यकाल पूरा कर चुके नगर निकायों का चुनाव अविलम्ब कराने, बालू घाट नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, किसानों की धान खरीदी पारदर्शी तरीके से अविलम्ब शुरू कराने तथा विधि व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए भरस्ट्राचार पर रोक लगाने की मांग शामिल है। मौके पर रविशंकर मिश्र, विनय सिन्हा, महेंद्र बियार, शिवकुमार यादव, अवधेश बियार, किशोरी पासवान, महेंद्र बियार, जगदीश बियार, अजय बैठा, विशेश्वर साह, रामचन्द्र ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे। खरौंधी : प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी प्रखंड इकाई कमेटी के द्वारा 5 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद 5 सूत्री मांग पत्र राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपी गई।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्कर्मा कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसे ठीक कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसानों के धान की खरीदी के लिए अभी तक धान क्रय केंद्र नहीं खोली गई है। जिसके कारण किसान अपने धान को औने पौने दाम पर बेचने को विवश हैं। उपेन्द्र दास, रामपृत गुप्ता, विनोद कुमार चौधरी, रामचंद्र सिंह, अरूण सिंह, सहित अन्य लोगों ने झारखंड के हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि सरकार बनने के पूर्व अनेक वादे किए गए थे। परंतु वर्तमान सरकार इस वादों को पूरा करने में असफल रही है। मांग पत्रों में झारखंड में पंचायत चुनाव समय पर कराने, धान की खरीदी अविलंब शुरू करने, बालु घाट की नीलामी में पारदर्शिता बरतने।
राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। इस मौके पर उपेंद्र कुमार दास, संध्याकर विश्वकर्मा, रामकृपाल द्विवेदी, अरुण कुमार सिंह, रामचंद्र सेन, जितेंद्र कुमार यादव, कलामुद्दीन अंसारी, रामखेलावन पासवान, विश्वनाथ राम आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play