श्री बंशीधर नगर : भाजपा किसानों के साथ छल कर रही है। किसानों को पूंजीपतियों की गुलामी करने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार तीन नए कृषि बिल को लाई है। उक्त बातें कांग्रेस के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है।
उन्होंने कहा कि यदि कृषि बिल किसानों के हित में था, तो बार-बार उसमे संशोधन की बात किसानों से क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों के नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हित में है। इसे देश के किसान अच्छी तरह समझ रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार तीनों कृषि बिल वापस लेकर देश हित व किसान हित मे काम करें। उन्होंने कहा कि आज तक जनता से किये वादों को कभी पूरा नहीं किया बल्कि जो जनता से छुपाया उसे ही किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के नीति व नियत में खोट है। भाजपा द्वारा प्रखण्ड कार्यलयों पर धरना प्रदर्शन कर लोगों को मुख्य मुद्दे से भटकाने का काम किया जा रहा है।