कांडी : विश्रामपुर विधानसभा झामुमो युवा नेता सत्येंद्र पांडे उर्फ पिंकू पांडे ने क्षेत्र के चहुँमुखी विकास हेतु सड़क, गार्डवाल, पाइपलाइन, पुल उदघाटन जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कांडी प्रखंड क्षेत्र में सुंडिपुर एवं पनसा पुल का उद्घाटन, खजूरी से सुंडिपुर तक कोयल नदी के किनारे गार्डवाल, सुंडिपुर से श्रीनगर सोन नदी तक गार्डवाल, श्रीनगर सोन नदी से पूरा जिला में पानी पाइप लाइन से पानी उपलब्ध कराना, खजूरी जलाशय योजना का कार्य पूरा कर चालू कराना, बरवाडी स्कूल से बलियारी स्कूल तक पीसीसी पथ, कर्मा सिवान से बच्चन राम के घर तक पीसीसी पथ, चंद्रपुरा स्कूल से जमुआ तक पीसीसी पथ, कांडी गोदाम से काचर नाग बाबा तक पीसीसी पथ, कोरगाई मेन रोड से पतीला मेन रोड तक पीसीसी पथ, साधु राम के घर से निजामुद्दीन अंसारी के घर तक पीसीसी पथ की स्वीकृति आदि मांग शामिल रही।
उल्लेखनीय है कि झामुमो नेता पिंकू पांडेय कांडी क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। उनके द्वारा शासन-प्रशासन से लगातार क्षेत्र में विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कराई जा रही है। प्रोजेक्ट भवन रांची में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने गढ़वा जिला के समस्त प्रखंडो में जहां पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का ध्यान रखा है। वहीं कांडी में सड़क व गार्डवाल व्यवस्था को ज्यादा ध्यान रखा है। झामुमो नेता पिंकू पाण्डेय के ज्ञापन में उल्लेखित सभी मांगों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल किए जाने का भरोसा दिलाया है।