मेराल : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में मेराल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में नवनिर्वाचित प्रखंड स्तरीय कमेटी के अलावे पंचायत संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष तथा निर्वाचित सदस्य शामिल हुए।
पार्टी के निर्देशानुसार शिविर में 10 बिंदुओं पर लोगों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास पार्टी के विचार एवं परिवार पार्टी के प्रति दायित्व, विचारधारा, व्यक्तित्व विकास के अलावे विगत 6 वर्षों में किये गये प्रयास, आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, वर्तमान समय में सोशल मीडिया का प्रभाव एवं उसका उपयोग पार्टी की कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में भूमिका शामिल थे।
दूसरे सत्र का उद्घाटन पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा किया गया। जबकि रघुराज पांडे, नितेश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी बृजेंद्र पाठक नए प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय भगत ने शिविर में व्यवस्था प्रभारी की भूमिका निभाई।
जिला मंत्री महेंद्र सिंह, उदय कुशवाहा, चंद्रमणि पाठक, मनोज जायसवाल, राजेश यादव, अमित साह, कंचन दुबे, इन्देश पांडे, कुंदन चंद्रवंशी, बिंदा देवी, चिंता देवी, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, गीता देवी, अर्जुन मेहता, रुपू महतो, डॉक्टर लाल मोहन, देव कांत ओझा, अजय प्रजापति, माधव विश्वकर्मा, मोहम्मद हुसैन, बाद उद्दीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग शिविर में शामिल हुए।