मेराल : रजबंधा ग्राम में शाह शक्ति सामाजिक संगठन के द्वारा आयोजन क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार से शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन गढ़वा विधानसभा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी एवं संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और बैट से बॉल को मार कर किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि गढ़वा जिला में ऐसे सामाजिक संगठनों की सख्त जरूरत है ताकि जिला के अंदर छुपे हुए हुनर को चुन-चुन कर निखारने का काम करें एवं खेलकूद के साथ-साथ जन समस्याओं पर भी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के कानों तक पहुंचाने का कार्य करें। बड़े हर्ष की बात है कि मेराल प्रखंड के इस सुदूरवर्ती इलाकों में इतना भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है।
इसके लिए संगठन बधाई का पात्र है।
वहीं संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि अभी तो जिले में सिर्फ छोटी सी शुरुआत है, आने वाले दिनों में जिला के अंदर ऐसे आयोजन हमेशा होते रहेंगे और इस प्रतिभा को हम लोग प्रदेश से ऊपर देश तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इसके लिए विकास सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों आम जनताओं से संगठन का सहयोग करने का आग्रह किया।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। जिसमें पहले दिन रमुना एवं बोदरा के बीच मैच खेला जा रहा है।
इस मौके पर एसएसबी जिलाध्यक्ष नंद बिहारी उर्फ गुड्डू सिंह, जिला सचिव श्री राम बिंद, जिला उपाध्यक्ष रूपु महतो, जिला संगठन मंत्री मदन शर्मा, जिला प्रवक्ता सुमेर कुमार, रंजीत कुमार, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, कुंदन चंद्रवंशी नरेश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।