बड़गड़ : प्रखण्ड अन्तर्गत बाडी़खजुरी स्थित संत पिटर्स इंग्लिश मिडियम स्कुल में मंगलवार को एक शिविर का आयोजन कर संत बेनेदिक मध्य विद्यालय गोठानी के छात्रों व शिक्षकों के बीच सुखा राशन का वितरण किया गया। बताया गया कि मेरीस मिल्स के सौजन्य से कोवीड -19 महामारी के मद्देनजर उक्त सामग्री का वितरण कर छात्रों को राहत पहुंचाई जा रही है।
सामग्रियों में प्रति छात्र दो किलो चावल, दो किलो दाल तथा एक साबुन दिया जा रहा है। कुल 800 बच्चों के बीच उक्त राहत सामग्री का वितरण किया गया।
इस मौके पर कलारिसियन धर्म के फादर रेजी, फादर जयपॉल, फादर सुनिल, लीमारोस सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।