खरौंधी : प्रखंड में विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय में 16 दिसंबर को भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा भाजपा मंडल इकाई के अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया। जिसमें 16 दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना को सफल बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर चर्चा पर चर्चा किया।
चर्चा के बाद सभी कार्यकर्ताओं यह निर्णय लिया कि सरकार की मंशाओं को देखते हुए धरना किया जाना चाहिए। जिसके लिए पंचायतवार कमिटी बनाकर लोगों की इसकी सूचना देना चाहिए। साथ ही साथ पलामू प्रमंडल के भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के नेतृत्व में 15 दिसंबर को मेदनीनगर में शिवाजी मैदान में आयोजित किसान महा सभा में किसान को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचाने को लेकर विचार किया गया एवं पंचायत अध्यक्ष को जिम्मेवारी सौंपा गया।
मौके पर संध्याकर विश्वकर्मा, उपेंद्र कुमार दास, जितेंद्र यादव, कलामुद्दीन अंसारी, रामचंद्र सिंह, विनोद कुमार चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।