whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26470733
Loading...


अंबेडकर आवास बना एक लाभुक का, भुगतान हुआ दो लाभुक का

location_on डंडई access_time 23-May-20, 07:05 PM visibility 680
Share



						अंबेडकर आवास बना एक लाभुक का, भुगतान हुआ दो लाभुक का


अरुण कुमार check_circle



डंडई: डंडई प्रखंड के महूदंड गांव के मिडिल स्कूल टोला में निर्माण हो रहा अंबेडकर आवास में अनियमितता का मामला सामने आया है । बताया गया कि दो लाभुकों के बीच एक ही आवास का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि पीएम आवास के कर्मियों द्वारा 2 लाभुकों के आवास का राशि की भुगतान किया जा चुका है। जबकि एक ही आवास बन रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आवास मित्र के द्वारा एक ही आवास को फेरबदल कर लाभुकों को खड़ा कर जियो टैग किया गया है और एक ही आवास का निर्माण हो रहा है। तकरार पंचायत के कई ग्रामीणों ने बताया कि यहां एक ही परिवार के 3 लोगों को अंबेडकर आवास आवंटित किया गया है। वहीं अंबेडकर आवास 25 से 40 वर्ष के विधवा को दिया जाना था। परंतु वृद्ध महिलाओं के नाम से आवंटित किया गया है।
वहीं एक लाभुक विधवा भी नहीं है और वह दूसरे प्रखंड में कई वर्षों से रहती है। ग्रामीण महफूज अंसारी, जफर इकबाल, रंजन पासवान, रघुनाथ विश्वकर्मा, शाकिर अंसारी, शिव शंकर ठाकुर सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह मामला डंडई प्रखंड के तसरार पंचायत स्थित महुदंड गांव के मिडिल स्कूल टोला का है। यहां पंचायत सचिव नरेश ठाकुर और आवास मित्र रामाशंकर ठाकुर के मिलीभगत से अंबेडकर आवास में भारी अनियमितता की गई है और जरूरतमंद विधवाओं को अंबेडकर आवास नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया द्वारा कार्यकारिणी का बैठक कर अंबेडकर आवास के लाभुकों का चयन करना था। परंतु पंचायत सचिव नरेश ठाकुर के द्वारा मनमाने तरीके से आवास आवंटित कर दिया गया।
जो कि एक जांच का विषय है। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के वरीय पदाधिकारियों को लिखित जानकारी देने के बाद भी उक्त आवास में हुई अनियमितता की जांच अभी तक नहीं हुआ है। बताया गया कि विभाग के घोर उदासीनता के कारण सरकारी पैसों की खुलेआम बंदरबांट किया जा रहा है। जिसका देखने वाला कोई नहीं है। मामले के संबंध में बीडीओ सोमा उरांव ने कहा कि उस आवास का जांच किया जाएगा। नियम संगत नहीं पाए जाने के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगो के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play