बिशुनपुरा : प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास में हो रही घुसखोरी को लेकर आवेदन देने बाद कारवाई नहीं होने पर अमहर पंचायत के ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पर जम कर बवाल किया।
आवेदन देने के बाद कारवाई के इंतजार में ग्रामीण विभूति पांडेय, लव प्रताप देव, धर्मदेव कुमार, आशीष चन्द्रवँशी, राहुल कुमार, नीतीश प्रजापति, अशोक राम, अमित पासवान, जितेंद्र पांडेय सहित दर्जनों लोगो ने प्रखंड कार्यलय पर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास में घुसखोरी को लेकर बीडीओ हुल्लास महतो के पास एक हप्ता आवेदन दिए हो गए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अमहर पंचायत में आवास के नाम पर घुस लेने की सिलसिला जारी है।
इतना ही नहीं घुस लेते हुए मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया है जिसके बाद भी कारवाई नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि आवास में पैसा डलवाने के नाम पर आवास लाभुकों से 300 रु से 10000 रु तक का घुस जन प्रतिनिधियों द्वारा लिया जा रहा है और जन प्रतिनिधियों द्वारा लाभुकों से कहा जाता है कि पैसे देने पर ही आवास का पैसा खाते में आयेगा। ग्रामीणों ने कहा कि आवास में घूसखोरी का खेल ब्लॉक कर्मियों एवम जनप्रतिनिधियों की मिली भगत से किया जा रहा है। जो लाभुक पैसा देते हैं उनका पैसा खाते में डाल दिया जाता है और जो लाभुक पैसा नहीं देते हैं उनका आवास का पैसा नही भेजा जाता है। आवास लाभुक अपना आवास डोर लेबल करने के बाद भी दूसरी किश्त की राशि के लिए महीनों लग जाते है।
जिसके कारण सैकड़ो लाभुको का आवास अधूरा पड़ा हुआ है।
अन्ततः ग्रामीणों को बीडीओ हुल्लास महतो द्वारा एक हप्ते में जांच कर कार्रवाई करने की आश्वासन देने के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त किया गया।