श्री बंशीधर नगर : अहिरपुरवा ग्राम स्थित शनि देव मंदिर के प्रांगण में संत सनातन धर्म सेवा संगठन के राष्ट्रीय सचिव व शनि पीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्री बालयोगेश्वर आनंद महेश्वरानंद महाराज स्वामी शनि देव जी महाराज ने कमेटी के लोगों के साथ मंदिर परिसर में बैठक किया।
बैठक में उन्होंने सदस्यों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आगामी मार्च में मंदिर में भगवान शनि के प्रतिमा का पुनः प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में शंकराचार्य जी महाराज उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में नागा समुदाय के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। शनि पीठाधीश्वर महाराज जी वर्तमान में मंदिर के पुजारी नंदलाल चौबे के आवास पर जाकर भगवान शनि देव की प्रतिमा को गर्भ गृह में रखने की बात कही।
मौके पर अशोक कुमार, भुवनेश्वर तिवारी, बृजकेश्वर तिवारी, मिथिलेश तिवारी, वेदप्रकाश तिवारी, भोला पासवान, माणिक पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।