कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के जंगली एरिया चटनियां गांव में छापामारी कर अवैध जावा महुआ शराब व शराब बनाने वाला कई उपकरणों को पुलिस ने बरामद किया है।
गढ़वा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने दल-बल के साथ गांव में छापामारी की। इसमें 60 लीटर शराब बरामद हुआ। पुलिस ने शराब बनाते दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार व्यक्ति में चटनियां गांव निवासी शिवनाथ यादव पिता बलि यादव व राजेंद्र यादव पिता श्यामदास यादव का नाम शामिल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने छापामारी कर महुआ शराब व शराब बनाने वाला बर्तन को जब्त किया है। बताया कि 30 लीटर ट्यूब में एवं 30 लीटर टैंक में देशी महुआ शराब रखा था और प्लास्टिक जार में तकरीबन 20 किलो जावा महुआ फुलाया हुआ बरामद किया गया है।