whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177621
Loading...


भाजपा की बैठक में धरना कार्यक्रम तैयारी की हुई समीक्षा

location_on भवनाथपुर access_time 14-Dec-20, 08:38 PM visibility 662
Share



भाजपा की बैठक में धरना कार्यक्रम तैयारी की  हुई समीक्षा


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर (गढ़वा) : मंडल ईकाई के तत्वाधान में प्रखंड कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव की अध्यक्षता में सोमवार को विधायक आवास टाउनशिप में की गई। जिसमें आगामी 16 दिसंबर 2020 को वर्तमान झारखंड सरकार के जनविरोधी एवं गलत नीतियों के खिलाफ प्रखंड कार्यालय भवनाथपुर परिसर में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने बताया कि वर्तमान सरकार की मंशा आम अवाम के लिए ठीक नहीं है। यही कारण है कि झारखंड में पंचायत चुनाव के साथ नगर निकाय का कार्यकाल समाप्त होने को है, परंतु अभी तक सरकार चिरनिद्रा में सोई है। साथ ही प्रदेश में बालूघटों की जटिल नीलामी प्रक्रिया के चलते आज आमलोग तिगुने दाम पर बालू खरीदने को विवश हैं।
दलालो की चांदी है। साथ ही इस वर्ष अभी तक सरकार के द्वारा किसानों से धान खरीद शुरू नहीं की गई है, जिसके कारण किसान अपनी जरूरत को पूरा करने हेतु अपनी उपज औने पौने दाम पर बेचने को विवश है। वहीं जनोपयोगी योजनाओं में भ्रष्टाचार के कारण योजनाओ का लाभ आम और जरूरतमंद लोगों को नहीं मिल पा रही है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल ईकाई भवनाथपुर के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। मौके पर जिला मंत्री मधुलता कुमारी, मनोज सिंह, मनोज पहाड़िया, विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी, मंडल महामंत्री भानु गुप्ता, सुनील सिंह, उपाध्यक्ष विपिन चौबे, राकेश रवि, महेश पाल, ब्रजेश चौबे, सुनील पासवान, हलकन यादव, प्रदीप यादव, मुन्ना चौबे, उषा देवी, समोद ठाकुर, प्रदीप रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play