whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27169753
Loading...


महिलाओं के लिए हानिकारक होगा 21 जून को लगने वाला खंड सूर्य ग्रहण

location_on गढ़वा access_time 20-Jun-20, 10:35 PM visibility 684
Share



						महिलाओं के लिए हानिकारक होगा 21 जून को  लगने वाला खंड सूर्य ग्रहण


नूतन टीवी check_circle
प्रतिनिधि



गढ़वा : 21 जून को दिखने वाला खंड सूर्य ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक होगा। इस दौरान महिलाओं को घर से बाहर निकलने में परहेज करना चाहिए। साथ ही उन्हें ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए। इसका उनके व उनके होने वाले बच्चे के सेहत पर असर पड़ सकता है। आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या दिन रविवार को यह खंड सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह मृगशिरा नक्षत्र के मिथुन राशि पर है। जिसका समय भारतीय समयानुसार दिन के 10:34 से प्रारम्भ होकर 12:18 पर मध्य व 14:04 पर मोक्ष को प्राप्त होगा। मेष, सिंह, कन्या एवं मकर राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ है। जबकि वृष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, कुम्भ, एवं मीन राशि के लिए कष्टकारी होगा। सूर्य ग्रहण काल के 12 घंटे पहले से ही सूतक लग जाता है।
ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को हो सके तो मंत्र का जाप करना चाहिए। महिलाएं रामचरित मानस, पुराण जैसे धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन भी कर सकती हैं। ग्रहण जिसके लिए हानिकारक है उन्हें ग्रहण काल मे बाहर निकलना, यात्रा एवं ग्रहण देखने से बचना चाहिए। ग्रहण काल मे ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, ॐ नमो नारायणाय या ॐ नमःशिवाय जैसे मंत्रों का जाप करना चाहिए। ग्रहण के बाद गंगाजल मिश्रित जल से स्नान कर अन्न वस्त्र द्रव्य आदि अपने शक्ति के अनुसार दान करना चाहिए। जनेऊधारी को ग्रहण के उपरांत स्नान के समय जनेऊ भी बदलना चाहिए। जुड़वनियां मंदिर में होगा विशेष पूजा का आयोजन : खंड सूर्य ग्रहण के उपरांत दानरो नदी के तट पर स्थित जुड़वनियां शिव मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए समिति के लोगों ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति को लेकर मंदिर में ग्रहण के उपरांत पूजा पाठ का आयोजन किया गया है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा। मंदिर में पुरोहित के अलावे एक यजमान के द्वारा पूजा की जाएगी। शेष श्रद्धालु मंदिर के बाहर रहेंगे। पूजा के उपरांत बारी - बारी से श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर भगवान का दर्शन वह पूजा कर सकेंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play