whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188671
Loading...


उपायुक्त ने शाखा प्रबंधकों को केसीसी आवेदन को स्वीकृत करने का दिया निर्देश

location_on गढ़वा access_time 14-Dec-20, 05:32 PM visibility 664
Share



उपायुक्त ने शाखा प्रबंधकों को केसीसी आवेदन को स्वीकृत करने का दिया निर्देश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त राजेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) व केसीसी ऋण के प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। उक्त बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक व प्रतिनिधियों से बैंक के विभिन्न ब्रांचो में प्राप्त प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व केसीसी के आवेदनों तथा देय लक्ष्य के अनुरूप सैंक्शन आवेदनों का जायजा लिया। मौके पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पलामू, गढ़वा इंदल दास ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले का लक्ष्य 76 है जिसमें से सभी बैंकों को कुल 276 आवेदन भेजा गया है। ऐसे में उपायुक्त ने सभी बैंकों को तय लक्ष्य के अनुरूप सभी आवेदन सैंक्शन करने की बात कही तथा कल दिनांक 15 दिसंबर 2020 तक 15 आवेदन सैंक्शन करने का सख्त निर्देश दिया।
उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया व पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने पर वरीय पदाधिकारियों के साथ कल दिनांक 15 दिसंबर 2020 को बैठक करने की बात भी कही। उपायुक्त ने केसीसी लोन पर चर्चा करते हुए कहा कि केसीसी ऋण को लेकर राज्य सरकार गंभीर है समय-समय पर समीक्षा करते हुए कृषि/ पशुपालन की सभी स्कीम का रजिस्टर्ड किसानों को लाभ दिया जाए। बैठक में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त गढ़वा सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पलामू, गढ़वा इंदल दास, अग्रणी बैंक प्रबंधक गढ़वा इंदु भूषण लाल, शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया गढ़वा, शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गढ़वा, शाखा प्रबंधक यूको बैंक गढ़वा, डीएम बैंक ऑफ बड़ौदा गढ़वा, डीसीओ जेआरजीबी गढ़वा, डीबीएम जेआरजीबी गढ़वा, एक्सिस बैंक गढ़वा के प्रतिनिधि, आईसीआईसीआई बैंक गढ़वा के प्रतिनिधि, एचडीएफसी बैंक गढ़वा के प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play