गढ़वा : वनवासी कल्याण केंद्र गढ़वा के तत्वधान में भंडरिया प्रखंड के ग्राम बिन्दा, पारो, नग्नाहा गांव के वृद्ध, विधवा, विकलांग जरूरत मंद के बीच 100 कम्बल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर वनवासी कल्याण केंद्र गढ़वा के जिला सचिव अनिल कुमार, प्रान्त हित रक्षा प्रमुख सुमन उराँव, जिला संगठन मंत्री योगेंद्र प्रसाद, भंडरिया मंच के कोषाध्यक्ष महेंद्र गोस्वामी, पूर्व जिला संगठन मंत्री आनंदी सिंह, आचार्य विशुनदेव सिंह, भगवान सिंह आदि उपस्थित थे।