मेराल : थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव के जीपीएस ग्राउंड में शनिवार को केवाल किंग बनाम स्मार्ट लुक गढ़वा के बीच एच पी एल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कुमार चौबे, पूर्व प्रत्याशी जिला परिषद सदस्य करीब अंसारी, स्थानीय मुखिया दुखन चौधरी, मेराल दक्षिणी के जिप सदस्य राम नरेश चौधरी, करकोमा मुखिया प्रतिनिधि शिव कुमार चौधरी ने संयुक्त रुप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए बॉलिंग बैटिंग कर किया।
उद्घाटन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कुमार चौबे ने कहा कि चुकी मैं इसी गांव का हूं इसलिए इस जीपीएस ग्राउंड में हर वर्ष दूर-दूर से आए खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करने का सौभाग्य प्राप्त होता है।
सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के बावजूद यहां के युवाओं ने खेल को कायम रखते हुए भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराते हैं। जिले के बाहर से खिलाड़ी यहां पर उपस्थित होते हैं, जिससे इस गांव को दूर-दूर के लोग जानने लगे हैं। आगे उन्होंने पंचायत के मुखिया दुखन चौधरी को जीपीएस ग्राउंड को सुंदरीकरण कराने के लिए प्रशंसा की साथ ही उन्होंने कहा सौभाग्य से वर्तमान एवं पूर्व प्रत्याशी एवं प्रतिनिधि मुखिया व जिला परिषद सदस्य एक मंच पर उपस्थित हैं, जो हमारा लोकतंत्र का यही पहचान है।
पूर्व मुखिया रामप्रवेश चंद्रवंशी ने वर्तमान मुखिया दुखन चौधरी के कार्यशैली पर संतोष जाहिर करते हुए खेल के मैदान का सुंदरीकरण कराने पर उनके कार्यों को प्रशंसा कर रहे हैं।
आज मैं भी उनके बातों से सहमत हूं।
जिप सदस्य के पूर्व प्रत्याशी करीब अंसारी ने आयोजको का अभिनंदन किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेल खेलना चाहिए खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस आयोजन से खिलाड़ियों के प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। दुख के साथ कहना पड़ता है झारखंड में किसी भी पार्टी की सरकार रही हो खेल और संगीत जैसे कला के क्षेत्र में ध्यान नहीं दिया। जिसमें अनेकता में एकता छिपी हुई है। हमारे स्थानीय विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर अपने संबोधन में कई जगहों पर कह चुके हैं उनका खेल से लगाव रहा है। आज उनको खिलाड़ियों एवं संगीत के कलाकारों का अच्छे प्लेटफार्म देने की जरूरत है।
खेल से संबंधित समस्याओं को दूर करने की जरूरत है और सदन में इस विषय पर प्रमुखता से आवाज उठाने की जरूरत है, तब जाकर जिला से लेकर आज तक के युवाओं को अपने प्रतिभा के साथ-साथ भविष्य निखारने का मौका मिलेगा। जिससे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच कर गांव जिला राज्य व देश का नाम रोशन करेंगे।
वहीं पंचायत के मुखिया दुखन चौधरी ने कहा कि इस खेल के मैदान में विधायक सांसद आए। सबने अपने संबोधन में इस मैदान को सुंदरीकरण कराने के बात कही, पर आज तक किसी ने कुछ नहीं किया, अन्तोगत्वा मेरा सौभाग्य था कि मैं इस खेल के मैदान को सुंदरीकरण कराया। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजकों को सहयोग के रूप में ₹10000 नगद राशि प्रदान किया और पिछले वर्ष फाइनल मैच में पहुंचे टीमों द्वारा अनुशासनहीनता कर खेल को बाधा पहुंचाने का जिक्र करते हुए कहा कि इस वर्ष खेल आयोजकों को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस आयोजन में किसी तरह का अनुशासनहीनता नहीं होनी चाहिए। वहीं जिप सदस्य मुखिया प्रतिनिधि में अपना अपना विचार व्यक्त किया।
उद्घाटन मैच में केवल किंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज रिपु 81, और वासिक ने 63 रन बनाकर आउट हुआ, जो ओपनिंग जोड़ी की अच्छी साझेदारी रही। 6 विकेट के नुकसान पर 12 ओवर में 190 रन बनाया। स्मार्ट लुक के तरफ से इकरार ने हैट्रिक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्मार्ट लुक के टीम ने एकलाक 20 रन और रामा 18 रन बनाकर आउट होने के साथ रिशु की घातक गेंदबाजी 4 विकेट के बदौलत पूरी टीम 99 पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच रिपु 81 रन 1 विकेट। अंपायर की भूमिका अनिल चौधरी एवं मुन्ना चौबे ने निभाया।
मौके पर हरेंद्र चौधरी, शिवदत्त, संतोष चौधरी, ईश्वर चौधरी, मनोहर मुकुंद, अमित चौबे, मानिकचंद, मंसूर, आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।