बंशीधर नगर : श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद जी के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जितपा में बहियार ग्राम निवासी सह सत्संगी परिवार के सदस्य अखिलेश पासवान के आकस्मिक निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए नाम जप किया गया। उपस्थित सत्संगियों ने सामूहिक रूप से संध्याकालीन प्रार्थना, शाश्वती ग्रंथ,अनुश्रुति ग्रंथ का पाठ किया गया।इस अवसर पर ऋत्विक विजय नंदन सिन्हा, शक्तिदास सिन्हा, अनिता सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।