धुरकी : धुरकी प्रखंड के गनियारीकला गांव मे दस विद्युत उपभोक्ताओं का कनेक्शन विभागीय वरीय अधिकारियों के निर्देश पर काट दिया गया है।
जानकारी देते हुए विद्युत कनिय अभियंता शिवम पांडेय व सहायक सदाम हुसैन, लाइनमैन फ्रांस जेवियर कुजूर ने बताया की कनेक्शन काटे गए उक्त सभी उपभोक्ताओं पर बिजली का बिल पांच हजार से अधिक हो चुका है, उसके बावजूद भी उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा नहीं किया है। उन्होंने यह भी बताया की वैसे सभी उपभोक्ता जिनका बिजली का बिल अधिक हो गया है वह बील को अविलंब जमा करें। नहीं तो विभाग बाध्य होकर कनेक्शन काटते हुए विभागीय कार्रवाई भी करेगा।