whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27201874
Loading...


रात्रि में अभियान चलाकर पुलिस ने 24 वाहन को किया जब्त

location_on गढ़वा access_time 12-Dec-20, 10:09 PM visibility 660
Share



रात्रि में अभियान चलाकर पुलिस ने 24 वाहन को किया जब्त


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे के निर्देश पर गढ़वा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए एक्शन में आ गए हैं, लगातार उनके द्वारा गढ़वा के विभिन्न जगहों पर वहां चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस निमित्त आज रात भी उन्होंने शहर के विभिन्न जगहों पर अपने पुलिस टीम के सहयोगीयों के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में गढ़वा थाने की पुलिस के द्वारा 1 महीने से शहर के विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कल रात्रि भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें पिकअप मोटरसाइकिल सहित 24 वाहन को पकड़ा गया और परिवहन विभाग को सुपुर्द किया गया उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
शाम 5:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक शहर में वाहन जांच अभियान चलेगा। नाबालिकों के वाहन चलाने पर किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी पैरवी काम नहीं चलेगा उन्होंने बताया कि इस अपराध में ₹25000 का जुर्माना भी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग हेलमेट अवश्य रूप से पहने, जिस तरह से सड़क दुर्घटना हो रही है, हेलमेट नहीं पहना उसका मुख्य कारण है। थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से बिना नंबर प्लेट वाले गाड़ी, रेसिंग ड्राइव और नाबालिकों के वाहन नहीं चलाने पर विशेष रुप से रोक लगाने के लिए यह अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि वाहन जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य है की गढ़वा में शांति व्यवस्था बहाल हो और आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगे।
वाहन जांच अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक मोहित कुमार, संजय कुमार, लूसी रानी, अभय कुमार, नवीन शर्मा सहित कई पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play