बंशीधर नगर (गढ़वा) : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के गढ़वा जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला अपने सहयोगी श्री राम व यूनुस खान के साथ चेचरिया, पूर्णानगर, विशुनपुर व अहिपुरवा गांव का दौरा कर जनसमस्याओं को जाना।
भ्रमण के बाद एक प्रेस बयान जारी कर रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि चेचरिया में गोसांईबाग व रेलवे लाइन के उस पार बड़ा आम का बगीचा। बगीचे के पेड़ को काटकर बेच दिया गया। बनखेता फुलवारी एक बड़े भू-भाग पर अवस्थित है। पर फुलवारी में पेड़ बहुत कम बचे हैं। इसे संरक्षित कर विकसित करने की आवश्यकता है। विशुनपुर में बावनबीघा वह सतबिगहा आहार है। सतबिगहा आहार का कुछ भाग बेच दिया गया है। आज उस पर एक निजी विद्यालय का भव्य भवन बना हुआ है।
इस विद्यालय तक जाने के लिए नगर पंचायत की ओर से पीसीसी सड़क भी बनाया जा रहा है। वहीं पर आदिवासी टोला, सरकारी विद्यालय व अन्य टोले पर जाने की सड़क बदहाल है। इन सड़कों को ना बनाकर एक निजी विद्यालय तक पीसीसी सड़क बनाया जा रहा है। आखिर नगर पंचायत एक निजी विद्यालय पर इतनी मेहरबानी क्यों है। पूर्णानगर के बुढ़वा आहार के छलका पर यदि स्लैब की ढलाई हो जाए तो लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। नवका बांध 5 वर्षों से टूटा हुआ है। पर इसके मरम्मत के प्रति सभी जवाबदेह उदासीन बने हुए हैं।