भवनाथपुर (गढ़वा) : प्रखंड के अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के द्वारा भारतीय जनता पार्टी एवं प्रभात भुईयां को हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद देता है जो दीपक प्रकाश के नेतृत्व में प्रभात भुईयां को अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया इसके लिए भवनाथपुर प्रखंड के भुइया समाज काफी खुशी, हर्ष महसूस कर रहे हैं क्योंकि प्रभात भुईया, भुईयां समाज एवं अनुसूचित जाति के रीढ़ हैं, जो समाज के विकास के लिए तत्पर तैयार रहते हैं। किसी पद पर नहीं रहने के बावजूद भी यह समाज में लगातार मेहनत करते रहते हैं और इनका समाज में बहुत बड़ा योगदान रहता है।
इस मौके पर शिवनाथ, उमेश, रामनाथ, सुकन, नन्दू , महेंद्र, करीमन, महेश, बबलू, प्रेम, सत्यनारायण, मुन्ना आदि उपस्थित थे।