रमना (गढ़वा) : अवैध शराब बनाने और बेचने के खिलाफ रमना थाना पुलिस ने थाना प्रभारी रणविजय सिंह नेतृत्व में शनिवार की अहले सुबह बुर्का में छापेमारी अभियान चलाकर महेंद्र सिंह पिता स्व ललन सिंह 25 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया। इसके अलावा जावा महुआ, प्लास्टीक का भैट व शराब बनाने के उपकरण को नष्ट कर दिया।रणविजय सिंह ने बताया कि अवैध शराब बनाने और बेचने के खिलाफ पुलिस की लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। इधर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है।