रमना (गढ़वा) : रमना थाना क्षेत्र के पररवान गांव के समीप एनएच 75 पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना में शामिल रमना थाना क्षेत्र के बहीयार खूर्द निवासी पूर्व उपप्रमुख और भाजयुमो के जिला अखिलेश कुमार पासवान 35 वर्ष की मौत गुरुवार के रात्रि करीब ढाई बजे रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। जबकि संतोष कुमार यादव 28 वर्ष की मौत गढ़वा सदर अस्पताल में ही हो गई थी। घटना कैसे घटी फिलहाल स्पष्ट नही हो सका है। जितनी मुंह उतनी बाते हो रही है।
घटना के संदर्भ में चर्चा हैं कि कि अखिलेश आटो पर बैठक बहीयार खूर्द स्थित अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान परसवान गांव के समीप अज्ञात वाहन आटो को टक्कर मार कर भागने के क्रम में मोटरसाइकिल चालक संतोष को भी अपने जद मे ले लिया।
वहीं चर्चा यह भी है मोटरसाइकिल और आटो में टक्कर के बाद यह घटना घटी।
फिलहाल रमना थाना पुलिस दोनों वाहन जब्त कर अनुसंधान आरंभ कर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों के स्वजनों शोक की लहर फैल गई। संतोष कुमार यादव का अंतिम संस्कार टंडवा बाकी नदी के तट पर किया गया जबकि समाचार लिखे जाने तक अखिलेश कुमार पासवान का शव रांची रिम्स से बहीयार खूर्द स्थित आवास पर नहीं पहुंच सका था। दोनों के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दल एक कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता व कई लोगों शोक व्यक्त किया है।
शोक व्यक्त करने वालों में सांसद बिष्णु दयाल राम, विधायक भानु प्रताप शाही, पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह, मंडल भाजपा अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, भाजपा कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह जोखू सिंह, रविशंकर मिश्रा, मुख्तार अंसारी, शंकर चंद्रवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र प्रसाद गुप्ता, रोहित वर्मा, मुन्ना सिंह, अनुज कुमार चंद्रवंशी सहित कई लोग शामिल हैं।