गढ़वा : सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आज मध्या पंचायत के महुपी गांव में मनरेगा से निर्मित होने वाले सड़क का शिलान्यास शिलापट का अनावरण कर गैंता चला कर किया। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में मनरेगा से सड़क निर्माण का जो कार्य किया जा रहा है उसमें गढ़वा जिले के मध्या पंचायत से इसकी शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि बहुत प्रयास के बाद मनरेगा से मोरम मिट्टी का कार्य को धरातल पर लाया गया है। इस सड़क का निर्माण हो जाने से करीब 80 घर को इसका लाभ मिलेगा। यह सड़क मुख्य मार्ग से शुरू होकर दिलीप चौबे के घर तक जाएगी यह सड़क महुपी चेतना भरतिया को जोड़ेगा। इस सड़क की कुल लागत 2,22,000 है और यह सड़क आधा किलोमीटर का है।
जिसका निर्माण किया जाएगा। उन्होंने लाभुक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में जेसीबी को नहीं लगाना है।
जबकि इस मौके पर उपस्थित डीडीसी एसएन उपाध्याय ने कहा कि गढ़वा में कुल 102 छोटी बड़ी सड़कों का मरम्मत और निर्माण मनरेगा से किया जाना है। आज जिसकी शुरुआत मध्या पंचायत से हो रहा है। उन्होंने बताया कि मंत्री के अथक प्रयास से इस कार्य को धरातल पर उतारा गया है।
जबकि इस मौके पर मध्या पंचायत के मुखिया बिंदु देवी ने बताया कि मेरे पंचायत से इस योजना की शुरुआत की जा रही है, जो बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मध्या पंचायत में कई विभिन्न विकास योजनाओं पर कार्य किया गया है और आने वाले समय में भी कई विकास योजनाएं होंगे।
इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, गढ़वा प्रखंड प्रमुख तेतरी देवी, गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा, पूर्व प्रमुख राजेंद्र चौबे, दिलीप चौबे, फुजैल अहमद, जेएसएलपीएस के शेषनाथ तिवारी, सुमित तिवारी, झामुमो युवा नेता नीरज तिवारी सहित अन्य लोग मौके पर उपस्थित थे।