गढ़वा : मेराल थाना के अटौला में शादी के टेंट खोलने ले दौरान बिजली के करंट से एक युवक घायल हो गया।
घटना के संबंध में आजाद अंसारी ने बताया कि कल रात्रि में गांव में शादी में टेन्ट लगाये थे। सुबह खोल रहे थे। इसी क्रम में टेन्ट का पाईप ऊपर बिजली के तार से टच हो जाने से करेंट लग गया जिससे वह घायल हो गए। आस-पास के सहयोग से सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है, जहाँ ईलाज चल रहा है।