कांडी : प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक संपन्न हुई।
मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ को जेंडर रेशियो बढ़ाने का निर्देश देते हुए बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में अधिक से अधिक महिलाओं को मतदाता सूची में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि प्रखंड में कार्यरत सभी 69 बीएलओ से कहा कि 77 विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला व पुरुष का लिंगानुपात में काफी अंतर है। इसलिए सभी बीएलओ घर- घर जाकर 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को फार्म 6 भरकर मतदाता सूची में शामिल करने का काम करें। सभी बीएलओ अपने कार्य क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को जोड़ें। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि जेंडर रेशियो मेनटेन हो सके।
बैठक में जीपीएस सुनील कुमार गुप्ता, बीएलओ करंजु पाल, राजेश दुबे, हेमेंद्र राम, बसंत पाण्डेय, देवेंद्र कुमार चौबे, वरुण शर्मा, उज्ज्वल पाण्डेय, उमेश प्रसाद सहित सभी बीएलओ उपस्थित थे।