कांडी : कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढबरिया में जमीन बेचने के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में कांडी पुलिस ने शुक्रवार को ढबरिया निवासी उदय राम पिता अमृत राम को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि जमीनी मामले में आरोपी उदय राम को कांडी थाना कांडी संख्या 180/19 धारा 325/341/467/468/471/406/420/385/387/504/35 भा. द. वी. के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि नवपदस्थापित थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने जबसे कांडी थाना में योगदान दिया है। लगातार उनकी ओर से आरोपियों के खिलाफ एक से बढ़कर एक लगातार कार्रवाई की जा रही है। कांडी थाना में नवनियुक्त थाना प्रभारी को योगदान किए हुए सप्ताह भी नहीं बिता है जबकि कई अलग-अलग मामले में दर्जनों अपराधियों को उनके द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।