कांडी : महावीर मंदिर के प्रांगण में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक किया गया जिसका नेतृत्व हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश महा मंत्री पिंटू चौबे के द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या निधि संग्रह हेतु श्री चौबे ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांडी में 45 दिनों का जन जागरण होगा। जनजागरण हेतु प्रखंड के सभी पंचायतों में समिति का निर्माण किया जायेगा। और 14 जनवरी से प्रखण्ड मुख्यालय अंतर्गत विभिन्न गांवों तक जन जागरण का शुरुवात किया जाएगा। जिसमें व्यक्तिगत कूपन काटा जायेगा एवं परिवारिक कूपन 100 रुपये से लेकर दो हजार तक की कटी जायगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी भक्त जागरण में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहते हैं या निधि संग्रह में सहयोग करना चाहते हैं उनके लिए अलग रसीद की व्यवस्था की जायेगी।
बैठक में हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश महा मंत्री पिंटू चौबे, भाजपा नेता राम लला दुबे, कांडी मुखिया विनोद प्रसाद हिन्दू जागरण मंच के प्रखण्ड महा मंत्री अमित प्रकाश, बजरंगदल कार्यकर्ता प्रिंस कुमार, विपुल चंद्रवंशी, रंजन कुमार, सुजीत कुमार, अरुण कुमार मिश्रा, इंद्रजीत राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।