भवनाथपुर (गढ़वा) : सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में शुक्रवार को यक्ष्मा पीड़ित एक नाबालिग को स्वास्थ कर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए बेहतर इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से गढ़वा भेजा साथ ही उसे आर्थिक सहयोग भी किया। उक्त बालक के माता-पिता नहीं हैं और वह प्रखंड के अरसली उत्तरी के गया पासवान मौसा के यहाँ रहकर अपना जीवन यापन करता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंका गांव निवासी स्व सुरेश पासवान के निधन के पश्चात उसकी पत्नी का भी निधन हो गया था। जिसके एक लड़की व एक लड़का है, जो वर्तमान में अपने मौसा अरसली के गया पासवान के यहाँ रहता है। काफी दिनों से अरविंद बीमार था। शुक्रवार को वह अपनी छोटी बहन के साथ ईलाज कराने भवनाथपुर आया था जहां आयुष डॉ अभिनीत विश्वास ने जांचों उपरांत पाया कि बच्चे की स्थिति काफी खराब है और वह यक्ष्मा पीड़ित है।
जिसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर किया गया। परन्तु अरविंद के पास पैसे नहीं थे। चिकित्सकों व कर्मियों ने चंदा कर उसे आर्थिक सहयोग भी दिया।