whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216558
Loading...


जिला खनन पदाधिकारी ने तीन ईट भट्ठा को किया सील

location_on बिशुनपुरा access_time 10-Dec-20, 07:56 PM visibility 658
Share



जिला खनन पदाधिकारी ने तीन ईट भट्ठा को किया सील


रितेश दुबे check_circle
संवाददाता



बिशुनपुरा प्रखंड में जिला खनन पदाधिकारी योगेंद्र बड़ाइक के नेतृत्व में अवैध रूप से चल रही चिमनी ईंट भट्ठा को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान में थाना क्षेत्र के अमहर खास गांव में तीन अवैध रूप से संचालित चिमनी ईंट भट्ठा को ध्वस्त कर तीनों भट्ठा मालिको के उपर कड़ी कार्रवाई करते हुए बिशुनपुरा थाना में प्रथमिकी दर्ज कराया है। छापेमारी में चिमनी ईंट भट्ठा मालिक ग्राम सोनडीहा थाना विशुनपुरा के ईँट का मार्का 505 भट्ठा स्थल पर ईंट की मात्रा 70 हजार, अयोध्या महतो ग्राम करमडीह थाना गढ़वा के ईंट का मार्का एनकेएफ को भट्ठा स्थल पर ईंट की मात्रा 60 हजार एवं सुनील मेहता ग्राम करमडीह थाना गढ़वा के ईंट का मार्का एसकेएफ के भट्ठा स्थल पर ईंट की मात्रा 75 हजार पाया गया।
इन तीनो ईंट भट्ठा का कार्य ग्राम अमहर खास थाना विशुनपुरा में चल रहा था। जिला खनन पदाधिकारी योगेंद्र बड़ाईक ने विशुनपुरा थाना में आवेदन देकर अवैध रूप से ईंट मिट्टी की खुदाई कर ईंट निर्माण करने वाले अमरेश सिंह ग्राम सोनडिहा थाना बिशुनपुरा, ग्राम करमडीह थाना गढ़वा के अयोध्या महतो तथा ग्राम करमडीह थाना गढ़वा के सुनील महतो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। योगेंद्र बड़ाईक ने थाना में आवेदन देकर इन तीनों ईंट भट्ठा मालिकों के द्वारा बिना पर्यावरणीय स्वीकृति एवं अनुज्ञापत्र के चदरा चिमनी के द्वारा ईंट भट्ठा का संचालन किया जा रहा था। इसी के आलोक इन तीनो भट्ठा मालिकों के विरुद्ध झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली 2004 यथा संशोधित के नियम 30 एवं 54 एमएमआरओ एक्ट 1957 के अधिनियम 21, प्रदुषण नियमों तथा भा 0 द0 वी 0 की धारा 379 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कारवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play