रमना (गढ़वा ) : प्रखंड परिसर स्थित कृषि सूचना केंद्र में गुरुवार को बहीयार कला, चमर बहीयारी, सपही, मड़वनीया व कबिसा के 18 किसानों के बीच 30 किलोग्राम के वजन से कुल पांच सौ चालीस किलोग्राम चना बीज का वितरण प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह, बीडीओ हुलास महतो व विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह ने किया।
मौके पर मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि किसान चना बीज को खेतों में बोआई कर आर्थिक रुप से समृद्ध हो सकते हैं हुलास महतो ने कहां कि किसान के हित मे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ ससमय किसानों को मिले, इसके लिए प्रशासन प्रयास कर रही है।
मौके पर कृषि तकनीकी पदाधिकारी संतोष पाल, किसान मित्र नुरुद्दिन अंसारी, श्याम बिहारी यादव सहित कई किसान मौजूद थे।