धुरकी : थाना प्रभारी विनोद कुमार ने धुरकी गांव के कोरहटी टोला स्थित गुनी कोरवा के घर मे छापेमारी कर जावा महुआ को नष्ट कर दिया है।
थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर थाना क्षेत्र मे अवैध रूप से महुआ का शराब बनाकर बीक्री करने वालों के विरुद्ध यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होने बताया की थाना क्षेत्र के अन्य विभिन्न गांव मे पुलिस छापामारी अभियान चलाकर महुआ का शराब बिक्री करने वालों चिन्हित कर गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया की अवैध शराब और कारोबार करने वालों के विरुद्ध धुरकी पुलिस निरंतर इसी तरह से अभियान चलाकर कड़ी कार्यावाई करेगी और संलिप्त पाए जाने वालों को गिरफ्तार कर जेल भजेगी।
उन्होने यह भी कहा की जहां भी अवैध महुआ शराब की बिक्री हो रही है तो ग्रामीण इसकी सूचना पुलिस को दे सकते हैं।
इस अभियान मे एएसआइ आलोक कुमार, सुबोध सिंह, मनोज कुमार सिंह के अलावे पुलिस कर्मी शामिल थे।