श्री बंशीधर नगर : भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कमेटी के नेताओं ने पार्टी के भाजपा नेता लक्ष्मण राम को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी प्रकट करते हुये उन्हें बधाई दी है।
नेताओं ने कहा कि लक्ष्मण राम को अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाये जाने से गढ़वा जिले में पार्टी और मजबूत होगी। नेताओं ने कहा कि लक्ष्मण राम जुझारू व कर्मठ नेता हैं। वे पार्टी को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नेताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बधाई देने वालों में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास कुमार पांडेय, महामंत्री सह विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव, मंडल संयोजक संजीत तिवारी, मिडिया प्रभारी विक्की देव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, शैलैन्द्र शुक्ला उर्फ छोटू शुक्ला, विनय पांडेय, सोनू पांडेय, लवली आनंद, संजय कसेरा सहित अन्य भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं।