गढ़वा : नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के तत्वधान में जिला डीवाईसी मोहसिन हाशमी के निर्देशानुसार सदर प्रखंड गढ़वा के स्वयंसेवक प्रदीप कुमार के द्वारा क्लब आदर्श महिला मंडल करके एवं हरिजन युवा तूफान मंडल करके द्वारा फिट इंडिया पर साईकिल से प्रभात फेरी गांव में निकाला गया।
प्रदीप कुमार ने बताया की इस अभियान का मकसद लोगों को फिट रहने के लिए जागरूक बनाना है। फिटनेस एक शब्द नहीं, बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरत है। हमारी संस्कृति में फिटनेस पर जोर दिया गया है। यह हमारे जीवन का सहज हिस्सा रही है। हमारे पूर्वजों ने कहा है कि व्यायाम से ही स्वास्थ्य, लंबी आयु और सुख मिलता है। स्वस्थ रहने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं, अब सुनने को मिलता है कि स्वार्थ से ही सभी कार्य सिद्ध होते हैं।
इसलिए स्वार्थ से स्वस्थ के भाव का कार्य जरूरी हो गया है।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष अरतीमा कुमारी, सचिव सीमा कुमारी, पुष्पा कुमारी, चांदनी कुमारी, सरस्वती कुमारी, प्रिया कुमारी, अजय राम, बहादुर सिंह, रोहित कुमार पटेल ताबू अंसारी इकबाल अंसारी आदि उपस्थित थे।