whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27225533
Loading...


हर्ष फायरिंग में बाराती की मौत

location_on भवनाथपुर access_time 10-Dec-20, 01:49 PM visibility 662
Share



हर्ष फायरिंग में बाराती की मौत


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर बस्ती में बुधवार की रात आई बरात उस समय मातम में बदल गयी जब बरातियों द्वारा नाच कार्यक्रम के दौरान की गयी हर्ष फायरिंग में एक बाराती की मौत हो गयी। मृतक का नाम अरविंद सिंह उम्र करीब 40 वर्ष है। मृतक औरंगाबाद के मूल निवासी थे, जो वर्तमान में रांची में रहते थे। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के रात बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत सलेया थाना क्षेत्र के बेरी गाँव निवासी स्व. तरुण कुमार सिंह का बेटा का बारात भवनाथपुर बस्ती निवासी शैलेंद्र सिंह के घर आया था। बारात बस्ती से सात सौ मीटर दूर बाजार स्थित अनुराज होटल में रुकी थी। द्वारपूजा कार्यक्रम का रस्म पूरा होने के बाद बारात वापस होटल आने के बाद बाराती खाना खाने चले गये जबकि कुछ बाराती अत्यधिक नशे में होने के कारण होटल के हॉल में रूक गये तथा साथ में लाये नृतकों से नाच करने की जिद करने लगे।
इसी बीच हॉल में बैठे एक अन्य बाराती ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग करना चाहा तभी लोडेड पिस्टल का अचानक ट्रिगर दब गयी और पास में बैठे अरविंद सिंह नामक बाराती के जांघ में गोली जा लगी, आनन फानन में बारातीयों द्वारा उसे अपने वाहन से ही ईलाज हेतु मेदनीनगर स्थित मेदनी रॉय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पहुंचाकर भाग खड़े हुए। जहाँ अत्यधिक रक्तस्त्राव होने से उसकी मौत हो गयी। उधर भवनाथपुर थाना को मामले जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक रामजी महतो, प्रशिक्षु एसआई रंजीत महतो दलबल के साथ अनुराज होटल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे है। मौके पर मौजूद अनुराज होटल संचालक के निजी ड्राईवर आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि द्वारपूजा के बाद कुछ बराती अपने बंदुकधारी बॉडीगार्ड के साथ होटल के हॉल में आकर रुके तथा महिला नर्तकों से नाच करने की जिद करने लगे।
अचानक फायर होने की आवाज सुनाई दी आकर देखा तो गोली लगने से एक बाराती घायल था। बरातियों द्वारा ही उसे ईलाज हेतु अपने वाहन से ले जाया गया। जबकि सफाईकर्मी राजन कुमार ने बताया कि मैं होटल के हॉल के बाहर था, कुछ बाराती नशे में धुत होकर होटल के हॉल में प्रवेश किये थे, कुछ देर के बाद मुझे बंदूक का फायरिंग सुनाई दी तो जाकर देखा की एक बाराती गोली लगने से घायल पड़ा है। क्या कहना है, होटल संचालक का अनुराज होटल के संचालक अवधेश कुमार सिंह उर्फ नीलू सिंह ने बताया कि मैं बस्ती में ही बरातियों के स्वागत में लगा हुआ था। रात करीब 11 बजे एक बाराती को गोली लग जाने की सूचना मेरे ड्राईवर ने मुझे फोनकर के दी। मुझे होटल पहुंचने से पूर्व ही घायल बाराती को उसके साथी ईलाज के लिए ले जा चुके थे।
क्या कहते हैं, पुलिस निरीक्षक गुरुवार को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक रामजी महतो ने बताया कि इस मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। लड़की पक्ष के लोग अपने घर शादी में व्यस्त थे, होटल में गोली कब और कैसे और किसने चलाई इसकी पुलिस बारीकी से जांच में जुटी हुई है। कौन थे अरविंद सिंह मृतक अरविंद सिंह औरंगाबाद दाउद नगर के गोड़तारा गाँव के रहने वाले थे, पलामू जिला अंतर्गत पांकी के निमाचक गाँव में ससुराल है। मजदूर नेता भागवत सिंह के बेटे थे, जो रांची के सहजानंद चौक के पास रहते है। पूर्व विधायक संकटेश्वर सिंह के रिश्तेदार थे। अरविंद सिंह ने झारखंड के तीन दर्जन से अधिक थानों के भवन का निर्माण करवाया है, जबकि रांची में उनके कई शोरूम हैं।
जानकारी के अनुसार बारात में आये अरविंद सिंह के साथ एक मुखिया और रायफलधारी गार्ड भी था। क्या कहना है परिजनों का परिजनों के अनुसार अरविंद के ससुरालवालों को भी नहीं पता था कि वह भवनाथपुर शादी समारोह में शामिल होने आए हैं। गोली लगने के बाद अरविंद को गढ़वा सदर अस्पताल के बजाए मेदिनीनगर एमएमसीएच लाये जाने पर उसके परिजनों को आशंका हो रही है। घटना के बाद से भवनाथपुर में शादी का माहौल गम में बदल गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play