कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के पतीला सुंडीपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम बिहारी के यात्री शेड के पास मंगलवार की रात पुलिस ने तस्करी के लिए ले जा रहे 34 बैल एवं तीन गाय कुल 37 मवेशियों को जब्त किया है। मौके से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस व एक मोबाइल के साथ चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान 37 मवेसी को जब्त किया गया ।
उन्होंने बताया कि मौके से पशु तस्करी के आरोप में संतोश शाह पिता सुरेश साहू, कसमुद्दीन अंसारी पिता सुलेमान अंसारी, मोटरसाइकिल चालक आशिक हुसैन पिता जाकिर हुसैन, घुटूरवा निवासी श्री चौधरी पिता तिलेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीनों व्यक्ति को कांड संख्या 1414/2020 धारा 414 भा0द0वी0 एवं धारा 12 झारखंड गोवंश पशु हत्या प्रतिबंध अधिनियम के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।