बड़गड़(गढ़वा) : बडगढ़ प्रखंड अंतर्गत महुआटीकर गांव में मंगलवार को ब्लॉक कंक्रीट ईट निर्माण प्लांट का उद्घाटन मुखिया बलदेव टोप्पो द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस मौके पर मुखिया श्री टोप्पो ने कहा कि उक्त प्लांट के लग जाने से अब बड़गड़ प्रखंड क्षेत्र में ईंट की कमी नहीं होगी। साथ ही लोगों को सीमेंट कंक्रीट से बने मजबूत ईंट भी प्राप्त होगी। प्लांट के संचालक गुलजार अंसारी ने कहा कि ईट से मजबूत मकान तैयार किया जा सकता है और यह सस्ता भी पड़ेगा।
इस अवसर पर उपरोक्त लोगों के अलावे विरेंद्र कुमार मांझी, संदीप गुप्ता, नुरूल हक, आजाद अंसारी, घनश्याम सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।