गढ़वा : भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के गोवावल मंडल अध्यक्ष शिवनारायण चंद्रा ने मंडल कार्यसमिति का विस्तार किया।
जिसमें शैलेश तिवारी और एवं रविंद्र कुमार यादव महुलिया को महामंत्री बनाया गया। अरुण पांडे, अजय वर्मा, चंद्र प्रभा देवी, कामेश्वर राम मंडल उपाध्यक्ष बनाए गए। ओमकार पांडेय अक्षयवर प्रजापति, गोरख पांडे, देवंती देवी, चंचला रानी को मंडल मंत्री बनाया गया। जबकि मुकेश धर दुबे को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। साथ में 33 सदस्य मंडल कार्यसमिति बनाया। इस मौके पर गोवावल मंडल अध्यक्ष शिवनारायण चंद्रा ने बताया कि जो टीम बनाया गया है, सांगठनिक रूप से बहुत मजबूत है और पूरी ईमानदारी के साथ काम होगा।
इस मौके पर मंडल कार्य समिति विस्तार प्रभारी भाजयुमो के जिला महामंत्री रितेश चौबे, शैलेश तिवारी, रविंद्र यादव, मुरली श्याम तिवारी उपस्थित थे।