whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177158
Loading...


बसों का परिचालन बंद रहने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे बस कर्मचारियों के समक्ष भुखमरी की स्थिती

location_on रमना access_time 20-Jun-20, 06:57 PM visibility 704
Share



						बसों का परिचालन बंद रहने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे बस कर्मचारियों के समक्ष भुखमरी की स्थिती
सवारी बस संचालन के स्टाफ


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



IMG-20200620-WA0049 रमना (गढ़वा) : वैश्विक महामारी कोरोना और उसके संक्रमण के रोकथाम के लिए लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ने कई लोगों के समक्ष आर्थिक संकट के साथ-साथ भुखमरी की स्थिति उत्पन्न कर दिया है। जिसमें बस संचालन में लगे चालक, खलासी और कंडक्टर भी शामिल हैं।लॉकडाउन के कारण बसों का परिचालन बंद हो गया। बस कर्मचारी घरों में बैठ गए जमा पूंजी से अब तक घर परिवार चलाया अब आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं। बसों में कंडक्टरी कर घर परिवार चला रहे रमना निवासी राम कुमार चंद्रवंशी, सिलीदाग के प्रदीप सिंह बाबूडीह के आनंद सिंह, अजय कुमार, विजय राम, शालिकग्राम सहित कई लोगों ने आर्थिक संकट और परिवार के भरण-पोषण की समस्या को साझा करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन बस संचालन के पेशे से जुड़े लोगों के समस्या निदान पर भी विचार करे।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से संचालित होने वाली बसों में कंडक्टर कर घर परिवार चला रहे रमना निवासी राम कुमार चंद्रवंशी लॉकडाउन की घोषणा के बाद बस परिवहन बंद होने के कारण घर वापस हो गए। जमा पूंजी से घर परिवार चलाया अब आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार प्रशासन से बस कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार करने का आग्रह किया है। रमना के सिलीदाग निवासी प्रदीप सिंह भी कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन से प्रभावित हैं।बस में कंडक्टर करने वाले प्रदीप सिंह कहते हैं कि बसे पूरी तरह बंद है बस संचालन में भागीदार रहे चालक, खलासी, कंडक्टर व अभिकर्ता आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सरकार इन लोगों को भी सहायता उपलब्ध कराए। रमना के बाबूडीह निवासी बस कंडक्टर आनंद सिंह ने बताया कि कोरोना और लाॅकडाउन ने आर्थिक संकट बढ़ा दिया है तीन माह से बसों का परिचालन नहीं हो रहा है।
इस व्यवस्था से जुड़े कई लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बड़ी है घर परिवार चलाना मुश्किल होते जा रहा है। बाबूडीह निवासी शालिकग्राम भी बस संचालन के कार्यों में लग कर घर परिवार चला रहे थे लेकिन कोरोना और लाॅकडाउन ने घर परिवार चलाने की समस्या खड़ा कर दिया है। शालिकग्राम कहते हैं कि सरकार बस संचालन में शामिल कंडक्टर चालक खलासी और अभिकर्ता की समस्याओं के समाधान पर विचार करते हुए रोजगार उपलब्ध कराए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play