रेहला : रवि फसलो की बुआई पर बीसीसीएल जन सेवा ट्रस्ट की रेहला इकाई ने कृषि विकास कार्यक्रम के तहत बेलचमपा स्थित अपने व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र परिसर में किसानो की हित हेतू एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया है। जिसमे बतौर मुख्य अथिति मानव संसाधन विकास विभाग प्रमुख अजित कुमार तिवारी भी मौजूद रहे। श्री तिवारी ने मौजूद किसानो को संबोधन करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आप सभी को खेती के नए तकनीक व जानकारियों से आवगत करना है जिससे आपकी आय दुगनी हो सके। उन्होंने कहा कि आप सभी को ट्रस्ट के द्वारा चलाए जा रहे गतिविधियों के माध्यम से हर संभव मदद प्रदान किया जाएगा।
किसानो को प्रशिक्षण में विस्तृत जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र, गढ़वा के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने दिया, श्री कुमार ने रवि फसलो के अलावा किसानो के कृषि से सम्बन्धित आने वाले कई समस्याओं का भी समाधान किया।
प्रशिक्षण के उपरांत किसानो के बीच उन्नत बिजो का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर सहायक प्रबंधक के रवि कुमार आचार्य, सी एस आर के अनिल कुमार गिरि व ट्रस्ट के समाजिक कार्यकर्ता सहित कई ग्रामीण किसान मौजूद थे।