whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27267719
Loading...


सांसद बीडी राम के पहल के बाद अस्पताल प्रबंधन ने डेड बॉडी घर ले जाने की दी इजाजत

location_on विश्रामपुर access_time 09-Dec-20, 06:16 PM visibility 662
Share



सांसद बीडी राम के पहल के बाद अस्पताल प्रबंधन ने डेड बॉडी घर ले जाने की दी इजाजत


कृष्णा कुमार check_circle
संवाददाता



विश्रामपुर : सांसद बी डी राम की कोशिशों से रांची स्थित निजी अस्पताल सैम्फोर्ड अस्पताल प्रबंधन के द्वारा रोके गए इलाज के दौरान मौत हुए रिटायर्ड दलित शिक्षक सूर्यदेव राम की डेड बॉडी बुधवार तीसरे पहर रिलीज हो पाया। किडनी और फेफड़ा रोग से ग्रसित बुजुर्ग शिक्षक सूर्यदेव राम को विगत 25 नवम्बर कोनिजी मेडिकल संस्थान सैम्फोर्ड अस्पताल रांची में भर्ती कराया गया था। मंगलवार आठ दिसबंर दोपहर में उनकी मौत हो गयी। लेकिन अस्पताल प्रबंधन 1.22लाख बकाया इलाज खर्च चुकता करने के बाद ही मृतक दलित शिक्षक का डेड बॉडी रिलीज करने पड़ अड़ा हुआ था। हालांकि परिजनों ने इलाज में जमा पूंजी 4.50 लाख रुपए प्रबंधन को जमा कर चुके थे। वाबजूद परिजनों के आग्रह-निवेदन से प्रबंधन बेअसर हो बिल की बकाया दिख रही राशि भुगतान करने पर ही मृतक शिक्षक की डेड बॉडी रिलीज करने का सीधा फरमान परिजनों को सुनाया।
इसके बाद लाचार शिक्षक की विश्रामपुर नप की वरीय पार्षद रही पुत्री पूनम देवी व उनके भाजपाई पति विजय रवि ने अपनी ब्यथा सांसद प्रतिनिधि अनुज कुमार पांडेय को सुनाकर यथोचित मदद का आग्रह किया। इसके बाद प्रतिनिधि अनुज पांडेय ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से इसमें हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। बात नहीं बनते देख हुसैनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सांसद बी डी राम को अनुज कुमार पांडेय ने स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद सांसद ने सीएम हेमंत सोरेन से संपर्क साधा। उन्होंने सीएम से निजी अस्पतालों की अमानवीय करतूत पर कड़े कदम उठाने का आग्रह करते हुए तत्काल मृत शिक्षक का डेड बॉडी रिलीज कराने का आग्रह किया।
इसके बाद कहीं जाकर 24 घण्टे बाद बुधवार तीसरे पहर अस्पताल प्रबंधन ने पार्थिव शरीर परिजन को सौंपा। बताते चलें कि विगत 25 नवम्बर को इसी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़नेवाले नावाबाजार प्रखंड के कुंभीकला पंचायत के उपमुखिया शिवचंद यादव का पार्थिव शरीर 24 घण्टे बाद सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के द्वारा स्वयं बकाया बिल की राशि वहन करने के बाद डेड बॉडी प्रबंधन ने रिलीज करने पर राजी हुए थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play