विश्रामपुर (पलामू) : विश्रामपुर पुलिस द्वारा शनिवार को 175 जरूरतमंद लोगों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया। विश्रामपुर थाना प्रभारी भगवान सिंह ने खुद अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया श्री सिंह ने कहा कि कोरोना काल मे लॉकडाउन के चलते गरीब, दिहाड़ी मजदूर, दिव्यांग व असहाय बृद्ध को भोजन के लिये कही भटकना न पड़े इस लिये उनके घरों तक भोजन बनाकर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा की विश्रामपुर क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को भूख से नहीं मरने दिया जायेगा। यहां उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के प्रथम चरण से ही विश्रामपुर पुलिस प्रत्येक दिन वास्तविक जरूरतमंदों के घरों तक भोजन पहुंचा रही है।
आज भोजन वितरण के मौके पर कई पुलिस जवान मौजूद थे।