whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476702
Loading...


गढ़वा जिले में बंद शांतिपूर्ण रहा, 213 बंद समर्थकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 08-Dec-20, 09:21 PM visibility 678
Share



गढ़वा जिले में बंद शांतिपूर्ण रहा, 213 बंद समर्थकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नूतन टीवी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में बंद शांतिपूर्ण रहा। 213 बंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिन्हें शाम 4:00 बजे रिहा कर दिया गया। बंद के दौरान झामुमो, कांग्रेस, भाकपा माले जैसी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ता जिला मुख्यालय गढ़वा शहर पर बंद कराते देखे गए। इस दौरान आड़े तिरछे सड़क पर वाहन खड़ी कर सड़क जाम कर दिया गया। जिससे घंटों आवागमन एनएच 75 पर बाधित रहा। इस दौरान आम लोगों को काफी परेशानी हुई। इस संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोटरे ने बताया की पुलिस ने अलगअलग जगहों से जिले में 213 बंद समर्थकों को गिरफ्तार की, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बंद के दौरान जिले के किसी भी हिस्से से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
जिला मुख्यालय गढ़वा में सुबह से ही महागठबंधन से जुड़े पार्टियों के नेता बंद कराने सड़क पर निकले। हालांकि किसानों के मुद्दे पर आयोजित इस भारत बंद में जिले के किसी भी हिस्से में बंद कराने सड़क पर किसान नहीं दिखे। जिला मुख्यालय गढ़वा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, महिला मोर्चा के अध्यक्ष अंजली गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष शीला देवी, तारा देवी, धीरज दुबे, प्रवीण तिवारी, आलमगीर आलम, पंचायत अध्यक्ष अमित सिंह, अजय ठाकुर, हिमांशु मिश्रा, नीलू खान, विनय चंद्रवंशी, आलम आरा सभी बंद कराने के लिए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। हालांकि सुबह में पुलिस करीब 2 घंटे तक पूरी तरह से मुक्त दर्शक बनी रही।
इसी दौरान राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जबरन वाहनों को आड़े तिरछे रंका मोड़ के आसपास लगाते देखे गए, जिसे सड़क जाम की हालत उत्पन्न हुई। व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर बंद का आंशिक असर देखा गया। बंद समर्थक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद तूफानी, सुरेंद्र तिवारी, योगेंद्र चौबे, प्रखंड अध्यक्ष प्रभात दुबे, आनंद यादव, राजेश चौबे, सत्यनारायण यादव, राकेश दुबे, अमित तिवारी, पियूष चौबे, गणेश तिवारी, कमर सफदर की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार होने वालों में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद खान, भाकपा माले के कालीचरण मेहता सुषमा मेहता, विरेंद्र चौधरी, सूर्य देव चौधरी, लालमणि गुप्ता आदि शामिल हैं। IMG-20201208-WA0044 भंडरिया : प्रखंड में भारत बंदी असरदार रहा।
बड़ी वाहन का परिचालन पूरी तरह बंद था। दुकान भी बंद रही। नई कृषि कानून के विरोध में किसानों द्वारा आयोजित भारत बंद को भंडरिया प्रखंड के झामुमो और कांग्रेस प्रखंड कमेटी ने बंद का समर्थन किया गया। इस मौके पर झामुमो और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भंडरिया में बंद के समर्थन में जुलूस निकाला। जुलूस इंदिरा चौक से निकली जो बाजार होते हुए वन विभाग कार्यालय तक गई । जुलूस में अपने पार्टी का झंडा बैनर लिए थे। जुलूस में लोगों ने केंद्र सरकार का विरोध कर रहे थे। नई कृषि कानून वापस लो, किसानों पर अत्याचार बंद करो आदि नारे लगा रहे थे। अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी मिंज, प्रखंड अध्यक्ष केश्वर केरकेट्टा, सुनीत मिंज, रामलाल सिंह, हरिदास तिर्की, निर्मल ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल थे ।
48dd1c07-0d1b-4822-8ce6-e01fe7a0d8ba श्री बंशीधर नगर : किसान बिल के खिलाफ किसान यूनियनों के आह्वाहन पर आहूत भारत बंद का अनुमण्डल मुख्यालय में मिला जुला असर देखा गया। सामान्य दिनों की तरह अनुमण्डल मुख्यालय में दुकान खुले रहे। छोटे वाहनों का परिचालन जारी था जबकि बड़े वाहनों के परिचालन पर बन्द का असर दिखा। किसान यूनियनों के आह्वाहन पर भारत बंद के समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, बहुजन पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्सवादी लेलीनवादी, एस यू सी आई व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। बन्द समर्थकों ने सुबह 9 बजे धुरकी मोड़ पर एच 75 को जाम कर दिया।
जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ बड़े छोटे वाहनों की लंबी कतार लग गई। बन्द समर्थक किसान बिल वापस लो, केंद्र सरकार मुर्दाबाद, काला कानून वापस लो, किसान मजदूर एकता जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे। दो घण्टे बाद बन्द समर्थकों ने नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। जुलूस मुख्यमार्ग से होते हुए भवनाथपुर मोड़ पहुंचकर पुनः सड़क जाम कर दिया। पुनः जुलूस के रूप में बंद समर्थक बस स्टैंड के निकट पहुंचकर एन एच 75 पर बैठ गए व केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी किया। इसके बाद बन्द समर्थक वापस हो गये। भारत बंद को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह चौकस थी।जगह जगह पर पुलिस बल तैनात थे। थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद लगातार गश्त करते देखे गए। अनुमंडल प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी चौक चौराहों पर पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।
भारत बंद शांतिपूर्ण रहा। बन्द समर्थकों में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सूर्यदेव मेहता, निर्मल पासवान, अनुज तिवारी, मुकेश कुमार सिन्हा, झामुमो के प्रखण्ड अध्यक्ष अमर राम, देवेंद्र चौबे, उपेंद्र कुमार, चंदन कुमार पांडेय, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ताहिर अंसारी, किरण देवी, मुखिया रविरंजन कुमार, राहत हुसैन, लालबाबू खान, दिनेश राम, तौहीद खान, सुदेश्वर राम, भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, राज कुमार, श्री राम, सीपीआई एम के जिला सचिव जय प्रकाश गुप्ता, सीपीआई एम एल के जिला कमिटी सदस्य कामेश्वर विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, एस यू सी आई के शिव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में सभी दलों के कार्यकर्ता शामिल थे।
Screenshot-20201208-165354-Whats-App भवनाथपुर : भवनाथपुर बाजार परिसर में बुधवार को केन्द्र सरकार के किसान विरोधी बिल एवं दिल्ली में आन्दोलनरत भारत के किसानों के समर्थन आहूत भारत बन्द के समर्थन में पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में सड़क पर किसान, व्यवसायी, छात्र नदारत रहे। सिर्फ कुछ राजनीतिक दल ही खाना पूर्ति के लिए सड़क पर उतरे जिसमें सुबह के आठ बजे से 11 बजे तक कुछ दुकाने व छोटी बड़ी गाड़ियों का परिचालन बंद रही। बंद समर्थकों में झामुमो समेत महागठबंधन में शामिल दल, जिसमें झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर, झामुमो प्रखण्ड प्रभारी सुरेश गुप्ता, बसपा के लालू राम, इंटक के गोपाल यादव के नेतृत्व में बन्द समर्थकों ने भवनाथपुर ब्लॉक मोड को लगभग एक घंटे तक जाम रखा एवं केन्द्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
नारेबाजी करते हुए बन्द समर्थक ब्लॉक मोड से भवनाथपुर बाजार होते हुए एवं दुकानदारों से बन्द की अपील करते हुए कर्पूरी चौक तक भ्रमण किए। कर्पूरी चौक पहुंच बन्द समर्थकों ने कर्पूरी चौक को भी जाम कर वाहनों को रोक दिया। इस मौके पर झामुमो के प्रखण्ड सचिव संजय ठाकुर, झामुमो प्रखण्ड सह सचिव पुटून राउत, झामुमो मीडिया प्रभारी शशी दुबे, वकील अंसारी, अकबर अंसारी, बाबूलाल चेरो, आरजेडी के राजेश्वर गुप्ता, सहित अन्य गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे। 8633b82f-7bed-45ae-bb91-1a6d718e56b3 बड़गड़ (गढ़वा) : भारत बंद के आह्वान का बड़गड़ में आज मिला-जुला असर दिखा। यहां लगभग सभी सरकारी कार्यालय खुले रहे, लेकिन निजी संस्थान एवं दुकानें आंशिक तौर पर बंद रहीं।
स्थानीय यातायात अधिकतर सामान्य था। प्रखण्ड के विपक्षी दल कांग्रेस व झारखंड मुक्ती मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद की पूर्व संध्या पर प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़गड़ बाजार के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर बंद को सफल बनाने को लेकर लोगों से अपील किया। बंद के दौरान प्रखंड क्षेत्र में सक्रिय कांग्रेस व झारखंड मुक्ती मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को सुबह से ही सड़क पर उतर कर बंद को सफल बनाने के लिये यातायात बाधीत करने का प्रयास किया। सुचना पा कर मौके पर पहुंचे ओपी प्रभारी जगनारायण शर्मा ने यातयात बाधीत कर रहे चार लोगों को मौके गिरफ्तार कर लिये तथा यात्री बसों व अन्य वाहनों का परिचालन समान्य हो गया ।
इसके पुनः बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस के द्वारा संयुक्त रुप से स्थानीय हनुमान मंदिर चौक पर सभा का आयोजन कर भारत सरकार द्वारा लाये गये कृषि बिल का जबरदस्त विरोध प्रकट किया। कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के साथ बड़गड़ मुख्य पथ पर पैदल मार्च भी करते देखे गये। पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ता सरकार द्वारा लाये गये नये कृषि कानून के विरोध में काला कानून वापस लो, भाजपा सरकार मुर्दाबाद आदि नारे लगाए जा रहे थे। बंद के दौरान सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे, कांग्रेस व झामुमो के 41 कार्यकर्ताओं ने बड़गड़ ओपी पहुंच कर स्वैच्छिक गिरफ्तारी दी। दोपहर करीब दो बजे निजी मुचकले पर उन्हें रिहा कर दिया गया। कृषि कानून के खिलाफ भारत बंद को सफल बनाने में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बड़गड़ प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल, अर्जुन मिंज, मिलियानुस केरकेट्टा, नूरूल हक, विश्राम बाखला, बुद्धलाल केरकेट्टा, ऐनुल हक, संदीप गुप्ता, अयुब हक, जेम्स बाडा़ , मुनेश्वर प्रसाद आदि सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया 20201208-213344 मेराल : झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा भाकपा माले द्वारा मेराल में एनएच 75 को करीब 1 घंटे तक जाम किया गया।
बंद से आवागमन बाधित हुआ जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कृषि बिल के विरोध में झामुमो के साथ केवल भाकपा माले के लोग शामिल हुए। विरोध कार्यक्रम में किसान, किसान संघ के लोग या व्यवसायियों की सहभागिता नहीं रही। दिन 11:00 बजे से 12:00 बजे तक बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर खड़ा कर एन एच75 को बाधित किया गया। इस दौरान अधिकांश व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे तथा मेराल रेलवे साइडिंग पर अन्य दिनों की तरह बॉक्साइट लोडिंग अनलोडिंग का कार्य चलता रहा। मेराल पुलिस भारत बंद को लेकर गश्ती चलाया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि मेराल मुख्यालय में जगह-जगह सुरक्षा का इंतजाम किया गया। क्षेत्र में भारत बंद को लेकर शांतिपूर्ण रहा।
विरोध कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, जिला युवा सचिव अतहर अली, कामेश्वर सिंह, रियाज अंसारी, विनोद प्रसाद, पंकज कुमार, सूर्य प्रकाश, मजमुद्दीन अंसारी, नवीन जयसवाल, परशुराम चौबे, दिनेश तिवारी, पंचायत अध्यक्ष मेराल पूर्वी अख्तर अंसारी, विनय ठाकुर, जफीर अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। 20201208-213541 कांडी : कृषि कानून के विरुद्ध में भारत बंद का झारखंड में महागठबंधन के समर्थन के बाद कांडी में झामुमो युवा नेता सत्येंद्र पांडे उर्फ पिंकू पांडेय के नेतृत्व में जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने कांडी बाजार में दोपहर 12 :30 बजे आंशिक प्रर्दशन किया।
बंद समर्थकों ने बंद को सफल बताया। सामान्य दिनों की तरह व्यवसायिक दुकानें खुली रही एवं वाहनों का परिचालन जारी रहा। पेट्रोल पंप, बैंक व ब्लॉक खुला रहा। सुबह में बीडीओ जोहन टुडू व थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने पुलिस बल के साथ कांडी में फ्लैग मार्च किया। हालांकि बंद को लेकर प्रशासन के द्वारा विधि व्यवस्था के संधारण एवं वाहनों के निर्वाध गति से परिचालन को लेकर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी। IMG-20201208-WA0045 केतार : किसानों के समर्थन में आंदोलन को सफल बनाने के लिए बसपा नेता अजय वर्मा के नेतृत्व में केतार कर्पुरी गेट के पास चक्का जाम किया गया। खरौंधी : खरौंधी में भारत बंद असरहीन रहा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play