whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27162768
Loading...


रमना में रा.म.वि सिलीदाग कोरंटाईन सेंटर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

location_on रमना access_time 23-May-20, 05:25 PM visibility 698
Share



रमना में रा.म.वि सिलीदाग कोरंटाईन सेंटर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण


नीरज पाठक check_circle



रमना: डीसी हर्ष मंगला ने शनिवार को प्रखंड के दो कोरंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों से उनके स्वास्थ और मिल रही सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। सर्वप्रथम डीसी ने मवि सिलीदाग स्थित कोरंटाइन सेंटर का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में यहां रह रहे मजदूरों ने नियमित अल्पाहार नहीं मिलने की जानकारी दिया। डीसी ने मौके पर मौजूद बीडीओ यशवंत नायक को प्रतिदिन सुबह में अल्पाहार उपलब्ध कराते हुए इसकी फोटोग्राफी उन्हें भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद डीसी ने सभी मजदूरों से स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतों के बारे में बताने को कहा।
जिसपर मजदूरों ने कोई समस्या नहीं होने की बात कही। इसके बाद डीसी ने मवि बहियार खुर्द स्थित कोरंटाइन सेंटर का जायजा लिया इस दौरान डीसी ने मुखिया को शौचालय की साफ सफाई व पेयजल की व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। डीसी ने बताया कि 14 दिन की अवधि पूरा करते ही मजदूरों को छुट्टी दे दी जायेगी। मौके पर बीडीओ यशवंत नायक, थानेदार लालबिहारी प्रसाद, मुखिया अखिलेश्वर पांडेय, प्रखंड सहायक रामानुज शुक्ल, पंचायत सेवक बैजनाथ दूबे, रोजगार सेवक मंजेश तिवारी, स्वयंसेवक सुरेंद्र यादव, अलीजान अंसारी, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र पांडेय, कुलदीप पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play