whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275814
Loading...


भारत बंद को ले प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारी

location_on बंशीधर नगर access_time 07-Dec-20, 05:41 PM visibility 659
Share



भारत बंद को ले प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : कृषि कानून को लेकर किसान यूनियनों व राजनीतिक दलों द्वारा 8 दिसंबर को आहूत भारत बंद को देखते हुए विधि व्यवस्था संधारण एवं वाहनों के निर्बाध आवाजाही को जारी रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार ने दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया है। उन्होंने अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी को प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करते हुए विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार महत्वपूर्ण स्थलों एवं चौक चौराहों पर अपने स्तर से दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए प्रस्ताव अनुमोदन हेतु स समय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा है कि बंदी के दौरान सभी बीडीओ व अंचलाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे। जिन पदाधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है उनमें नगर उंटारी थाना गश्ती के लिए नगर पंचायत के सीएलटीसी आलोक नारायण को, रेलवे स्टेशन नगर उंटारी पर मनरेगा के सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता, ब्लॉक मोड़ के निकट कनीय अभियंता कौशल कुमार को, नगर उंटारी बस स्टैंड कनीय अभियंता उदय कुमार को, भवनाथपुर मोड़ के निकट नगर प्रबन्धक रवि कुमार को, बंशीधर मंदिर मोड़ के निकट नगर पंचायत के कनीय अभियंता राजीव रंजन, विलासपुर बस स्टैंड पर कनिय अभियंता जीवनदीप कुमार को, खरौन्धी थाना(गश्ती) के लिए कनीय अभियंता रवि कुमार को, खरौंधी बाजार में कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार महतो, रमना थाना (गश्ती) के लिए बीपीओ संतोष कुमार को, रमना बाजार में कनीय अभियंता सिराज अंसारी, रमना स्टेशन पर सहायक अभियंता कुश कुमार केशरी, भवनाथपुर थाना गश्ती कनीय अभियंता विजय शंकर राय को, टाउन शिप मोड़ बीपीओ वीरेंद्र कुमार को, खरौंधी मोड पर कनीय अभियंता मनोज कुमार को, भवनाथपुर बाजार में कनीय अभियंता प्रेमचंद कुमार को, टाउनशिप गोलंबर के निकट कनीय अभियंता सिंहेश्वर महतो को, केतार थाना (गश्ती) में बीपीओ मनरेगा दयानंद प्रजापति को, केतार बाजार में कनीय अभियंता अमर भारती को, धुरकी थाना गश्ती के लिए बीपीओ डिम्पल कुमार को, धुरकी बाजार में कनीय अभियंता राकेश रंजन को, सगमा बाजार में बीपीओ चंद्रशेखर चौबे को, विशुनपुरा थाना गश्ती के लिए कनीय अभियंता आनंद कुमार को, विशुनपुरा बाजार में कनीय अभियंता परमेन्द्र विश्वकर्मा को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play