घटना के संबंध में मृतक के पिता विमल राम ने बताया कि 6 वर्षीय लड़का पिंटू राम शौच के लिए रोड क्रॉस कर रहा था। महज घर से कुछ ही दूरी पर गया था कि सामने से आ रहे एक अज्ञात बोलेरो धक्का मारते हुए फरार हो गया। बच्चे को आनन-फानन में गांव वालों के सहयोग से गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।