खरौंधी : कुपा पंचायत के मुखिया बैजू गुप्ता के द्वारा ग्राम कुपा में शोभनाथ साह के घर से लेकर अजय यादव के घर तक 1,33,000 की लागत से मिट्टी मोरम एवं 1,45,000 कि लागत से बनने वाला डोभा का शिलान्यास किया गया।
वहीं मुखिया बैजू गुप्ता के द्वारा बताया गया कि अपने पंचायत में हर तरह का काम लाने के लिए मैं दृढ संकल्प लिया हूं, ताकि हमारा पंचायत का चौतरफा विकास हो सके और कोई भी व्यक्ति बाहर पलायन ना करे। हम अपने पंचायत में मनरेगा के अंतर्गत आने वाला हर तरह का छोटा बड़ा काम अपने पंचायत वासियों को देने के लिए संकल्प लिया हूं ताकि हमारा पंचायत के सभी किसान खुशहाल हो सके।
साथ ही साथ उन्होंने बताया कि इस सड़क को बन जाने से करीब 1000 घर के व्यक्ति को आने-जाने की सुविधा होगी।
खराब होने के कारण लोग बरसात के मौसम मे 1000 आबादी वाला गांव कीचड़ में उतर कर पार करने को मजबूर था।
मुखिया ने बताया कि मनरेगा अंतर्गत डोभा निर्माण कार्य शुरू होने से करीब एक सौ मजदूर को रोजगार उपलब्ध हुआ है, जिससे हमारे पंचायत के गरीब किसान इस कोरोना महामारी में घर पर रोजगार पाकर काफी खुश हैं।
मौके पर सीमा कुमारी, रोजगार सेवक आनंद कुमार गुप्ता, समाज सेवी सुनरदेव यादव, महेंद्र सिंह, अखिलेश प्रसाद यादव, सुनील यादव, संतोष पासवान, देवशरन सिंह, लालमन यादव, सूर्य देव यादव, कृष्णा साह, ह्रदया गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।